चीन ने पशु महामारी निवारण कानून में संशोधन किया

2021-01-23 18:41:52

चीन ने पशु महामारी निवारण कानून में संशोधन किया_fororder_bi-3

22 जनवरी को चीन की विधि निर्माण संस्था­—— एनपीसी की स्थाई समिति ने पेइचिंग में पशु महामारी निवारण कानून के संशोधित मसौदे को पारित किया। आम राय है कि 1 मई को लागू होने वाला यह नया कानून सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार करने के लिये ज्यादा मजबूत कानूनी गारंटी देगा।

आंकड़ों के अनुसार पशु महामारी और मानव के संक्रामक रोगों के बीच घनिष्ठ संबंध होते हैं। 70 प्रतिशत पशु महामारी मानव तक पहुंच सकती है और मानव में 75 प्रतिशत नयी महामारी का स्रोत पशु है। एनपीसी की स्थाई समिति के आर्थिक कानून कार्यालय के उपाध्यक्ष यांग होछिंग के विचार में इस बार कानून में सुधार पशु महामारी के नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।

उनके अनुसार पशुपालन, वध, प्रसंस्करण, व्यापार व परिवहन आदि कड़ियों में कुछ खतरे पैदा होंगे। उदाहरण के लिये पशु महामारी के रोगजनक सूक्ष्मजीव उत्पादन व व्यापार के कर्मचारियों और अंत उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर हानि पहुंचाएंगे। साथ ही, उत्पादन व व्यापार के दौरान ये रोगजनक सूक्ष्मजीव शायद आसपास के पर्यावरण में फैलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को हानि पहुंचाएंगे। इसलिये यह कानून मानव के स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम