अफ्रीकी संघ को मिली पहली खेप की कोरोना वैक्सीन

2021-01-15 18:50:25

अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने 13 जनवरी को घोषणा की कि अफ्रीकी संघ को अब तक कोरोना वैक्सीन की 27 करोड़ डोज़ मिल चुकी हैं। इसके साथ ही पहले खेप की 5 करोड़ खुराकें आगामी अप्रैल और जून के बीच अफ्रीका पहुंचेंगी।

रामाफोसा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैक्सीन गठबंधन की मदद से स्थापित कोविड-19 वैक्सीन कार्यान्वयन योजना ने निम्न और मध्यम आय वाले देशों को निष्पक्षता और न्याय के आधार पर वैक्सीन प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वहीं, अफ्रीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अफ्रीकी आबादी को वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। हालांकि अफ्रीका में 1.5 अरब आबादी को देखकर वैक्सीन का वितरण बहुत मुश्किल है।

13 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वास्थ्य आपात परियोजना के प्रमुख माइकल रयान ने अमीर देशों से वैक्सीन के वितरण की असमान समस्या से निपटने के लिए सक्रिय रूप से सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम