अमेरिका सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र में बकाया राशि चुकाए- चीन

2021-01-13 20:39:23

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने 11 जनवरी को सोशल मीडिया पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में अमेरिका अपने करदाताओं और अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देता है, अमेरिका के नेतृत्व के बिना संयुक्त राष्ट्र नहीं रह सकता है। अमेरिका पहले की ही तरह बहुपक्षवाद पर लौटने का जोखिम नहीं उठा सकता।

इस की चर्चा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 13 जनवरी को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है या नहीं, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास इसका सही निष्कर्ष है। लेकिन अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में बकाया राशि न चुकाने वाला सबसे बड़ा देश है, संबंधित सबूत आसानी से मिल सकता है। इसके साथ ही अमेरिका कभी-कभार संधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हटता है, यह भी लोगों की नजर में है।

उन्होंने कहा कि पोम्पिओ जी, कृपया करके सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र में बकाया राशि को जमा कीजिए, हटने वाली संधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में फिर एक बार भाग लीजिए, उसके बाद  अमेरिका के नेतृत्वकारी शक्ति वाली बात कहना।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम