अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र स्थित अपने राजदूत की थाइवान यात्रा रद्द की
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने 12 जनवरी को इस सप्ताह के भीतर अपनी सभी विदेश यात्राएं रद्द करने की घोषणा की। जिसमें संयुक्त राष्ट्र स्थित अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट की थाइवान यात्रा भी शामिल है।
गौरतलब है कि केली क्राफ्ट 13 से 15 जनवरी तक थाइवान की यात्रा करने वाली थीं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने 12 जनवरी को कहा कि बाइडेन प्रशासन के संक्रमणकाल के लिए इस सप्ताह की सभी विदेशी यात्राओं को रद्द कर दिया गया है, जिसमें उनकी खुद की यूरोप यात्रा भी शामिल है।
रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक क्राफ्ट की थाइवान यात्रा ट्रम्प प्रशासन द्वारा बाइडेन के पदभार ग्रहण करने से पहले चीन के खिलाफ़ सख्त कदम उठाने का और एक प्रयास है। इससे पहले चीन ने इस यात्रा को लेकर कड़ा विरोध जताया था।
(नीलम)