टोक्यो ओलंपिक खेल नियत समय पर आयोजित होंगे

2021-01-13 10:36:51

टोक्यो ओलंपिक खेल नियत समय पर आयोजित होंगे_fororder_yang-1

टोक्यो ओलंपिक आयोजन कमेटी के प्रमुख मोटो टोशिरो ने 12 जनवरी को कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों के रद्द होने या 2024 या 2032 तक स्थगित करने की खबर सही नहीं है। वहीं, टोक्यो ओलंपिक आयोजन कमेटी के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने उसी दिन कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेल और पैरा-ओलंपिक खेल इस साल के गर्मी मौसम में नियत समय पर आयोजित किये जाएंगे।

यह इधर के तीन हफ्तों में टोक्यो आयोजन कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहली बार इस विषय पर बात की है। हाल में, जापान में महामारी की स्थिति निरंतर बिगड़ रही है। टोक्यो और आसपास की जगहों में आपात स्थिति में प्रवेश करने की घोषणा की गयी। ओलंपिक के प्रति जापानी लोगों का विश्वास डगमगाने लगा है। नवीनतम जनमत संग्रहण से जाहिर है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा जापानी नागरिक आशा करते हैं कि ओलंपिक स्थगित या रद्द किया जाए।

 (श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम