चीनी लोगों के पास मौजूद है पर्याप्त अनाज

2021-01-13 16:52:56

चीनी राष्ट्रीय खाद्यान्न और सामग्री भंडार ब्यूरो के अनुसार, वर्तमान में देश में अनाज का भंडार उच्च स्तर का है। गेहूँ व धान आदि किस्म का अनाज एक साल के उपभोग के लिए पर्याप्त है। बड़े और मध्यम शहर 20 दिन से अधिक समय तक अनाज और खाद्य तेल भंडार की गारंटी देने में सक्षम हैं।

इसके साथ ही, उद्यम वस्तु भंडार पिछले 15 सालों में सबसे ऊंचे स्तर पहुंच गया है। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मकई का भंडार पिछले वर्ष की समान अवधि का 3 गुना हो गया है। पिछले वर्ष राष्ट्रीय खाद्यान्न और सामग्री भंडार ब्यूरो ने किसानों के पास बचे अनाज को लेकर दो बार सर्वेक्षण किया, जिससे पता लगा कि किसानों के पास पर्याप्त अनाज है, और इसकी मात्रा में पूर्व से बढ़ोतरी हुई है।   

और तो और, चीन में अनाज भंडार के ढांचे में व्यापक सुधार हो चुका है। बाज़ार के जोखिमों का मुकाबला करने और प्रभावी आपूर्ति बनाए रखने की क्षमता भी काफ़ी बढ़ गई है।

वहीं, इस वर्ष 5 जनवरी तक, चीन के प्रमुख अनाज उत्पादन क्षेत्रों में कुल 11 करोड़ टन का शरदकालीन अनाज अधिग्रहण किया गया, जो साल 2020 की समान अवधि की तुलना में 50 लाख टन ज्यादा है। अधिग्रहण की स्थिति से देखा जाए, तो बाज़ार अधिग्रहण का अनुपात 98 प्रतिशत था, जो साल 2020 की तुलना में 8 फीसदी बढ़ गया है।   

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम