असाधारण मार्गदर्शन- 5

2021-01-11 19:48:04

स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं

15 अगस्त 2005 को, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की चच्यांग प्रांतीय समिति के महासचिव के रूप में शी चिनफिंग ने हूचो शहर की आनची काउंटी का दौरा करते हुए पहली बार“स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं”वाली बात कही । 30 मार्च 2020 को, वे फिर एक बार चच्यांग प्रांत आए और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया।

साल 2020 में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग 11 बार निरीक्षण के लिए पेइचिंग से बाहर गए। हर एक जगह पर उन्होंने पारिस्थितिक संरक्षण मुद्दे पर बड़ा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के दौरान हमें यह बात बहुत महसूस हुई कि पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण चीनी राष्ट्र के सतत विकास वाली एक हज़ार वर्षीय योजना से जुड़ा है। हमें मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की ऊँचाई पर खड़े रह कर आर्थिक व सामाजिक विकास हासिल करना चाहिए।

2020 में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्रमशः जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन, जलवायु महत्वाकांक्षी शिखर सम्मेलन आदि मानव जाति के भाग्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण सम्मेलनों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हरित विकास वाला चीन का विचार पेश किया और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चीन के राष्ट्रीय रूप से निर्धारित योगदान की घोषणा की, जिसने एक प्रमुख देश के रूप में चीन की जिम्मेदारी की भावना का प्रदर्शन किया।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है। हम नए विकास की अवधारणा के मार्गदर्शन पर उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक और सामाजिक विकास को व्यापक तौर पर हरित विकास तक परिवर्तित करते हैं, ताकि वैश्विक जलवायु चुनौती से निपटने में और अधिक योगदान दिया जा सके।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम