श्रीलंका का राष्ट्रीय नेफ्रोलॉजी अस्पताल, जिसका निर्माण चीनी सहायता से किया जा रहा था, बनकर तैयार हो गया है और 13 फरवरी को सौंप दिया गया है।
श्रीलंका स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक गुणवर्द्धन ने सौंपने के समारोह में कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रीय किडनी अस्पताल के निर्माण ने स्थानीय क्रोनिक किडनी रोग से ग्रसित रोगियों को आशा दी है। उन्होंने श्रीलंका को यह सहायता परियोजना प्रदान करने के लिए चीन सरकार और चीनी कंपनियों को धन्यवाद दिया है।
श्रीलंका के राष्ट्रीय किडनी अस्पताल के श्रीलंका के स्वीकृति समिति के अध्यक्ष पोलोनारुवा क्षेत्रीय अस्पताल के निदेशक सम्पत ने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण पूरा होने के बाद श्रीलंकाई जनता, विशेषकर मध्य-उत्तरी क्षेत्रों के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इस परियोजना के निर्माण के दौरान श्रीलंका ने चीन से बहुत कुछ सीखा है।
इस अस्पताल परियोजना के चीनी निदेशक ली ची ने कहा कि इस परियोजना का निर्माण वर्ष 2018 के जुलाई में शुरू हुआ था। हमने आपसी समान, आपसी विश्वास, आपसी लाभ के आधार पर इस परियोजना का निर्माण किया।