चीनी केंद्रीय उद्यम स्थिरता से विदेशों में स्थित परियोजना बढ़ा रहे हैं

2020-12-28 14:32:43

कोविड-19 महामारी विश्व भर में फैल रही है। इस के गंभीर प्रभाव के बावजूद चीनी केंद्रीय उद्यम महामारी की रोकथाम के संख्य नियंत्रण की पूर्वशर्त में स्थिरता से विदेशों में स्थित परियोजना आगे बढ़ा रहे हैं और वैश्विक सप्लाई चेन की बहाली के लिए सक्रियता से योगदान दे रहे हैं।

चीनी क चो पा ग्रुप अर्जेंटीना के सांटा क्रूज प्रांत में स्थित कोनदोर क्लिफ और ला बारानकोसा पन बिजली घर परियोजना का निर्माण कर रहा है।यह पन बिजली घर विश्व के सब से दक्षिण में स्थित बिजली घर है और चीन तथा अर्जेंटीना के बीच सब से बड़ी सहयोगी परियोजना और अर्जेंटीना की सब से बड़ी ऊर्जा परियोजना भी है। महामारी के दौरान क चो पा ग्रुप की स्थानीय कंपनी ने सरकारी नियमों का पालनकर समुचित रूप से निर्माण कार्य का प्रबंधन किया।

 

चीनी केंद्रीय उद्यम स्थिरता से विदेशों में स्थित परियोजना बढ़ा रहे हैं_fororder_22

इस परियोजना के सार्वजनिक संपर्क अधिकारी मालीयानो मोसो ने बताया ,इस मार्च के शुरू में अर्जेंटीना में कोरोना का पहला मामला पुष्ट हुआ। हम ने जल्दी से कोविड-19 की रोकथाम के लिए एहतियाती नियम बनाये ताकि निर्माणकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए। सरकार, मजदूर संघ और कंपनी के बीच समानता संपन्न की जाने के बाद हम ने कर्मचारियों की शिफ्टिंग को अस्थाई तौर पर स्थगित किया। स्थल पर मौजूद कर्मचारी काम पर डटे रहते हैं। इस के साथ क चो पा की स्थानीय कंपनी ने बड़ी संख्या वाले मास्क, पी ई और ग्लास जैसी महामारी विरोधी सामग्री दान की।

नामिबिया स्थित हुसाब यूरेन्यम खान अफ्रिका में चीन की सब से बड़ी निवेश परियोजना है और चीन अफ्रीका सहगयोग की फ्लैगशिप परियोनजा भी है। नामिबिया में महामारी के नियंत्रण की स्थिति स्थिर होने के बाद हुसाब यूरेनियम खान का उत्पादन जल्द ही बहाल हो गया, जिस ने नामिबिया की आर्थिक बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ध्यान रहे हुसाब यूरेनियम खान की सालाना बिक्री नामिबिया के जीडीपी का 5 प्रतिशत है।

 

हुसाब यूरेन्यम खान में चीन और नामिबिया के कर्मचारियों की संख्या 3000 है। इस परियोनजा पर जिम्मेदार चीनी जनरल न्यूक्लियर पावर ग्रुप (सीजीएन) ने चीन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के अनुभवों के मुताबिक एक संपूर्ण महामारी नियंत्रण तंत्र स्थापित किया। सीजीएन की स्थानीय कंपनी के सीओओ अंकुला कालिली ने बताया, हमारे कोविड-19 के खिलाफ एहतियाती कदमों में स्वास्थ्य के बारे में दैनिक रिपोर्ट व्यवस्था एक अहम अंक है। हरेक कर्मचारी और ठेकेदार को रोज आनलाइन स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट करनी है। हमारे कदम कारगर साबित हुए हैं। हम ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश की है।

चीनी केंद्रीय उद्यम स्थिरता से विदेशों में स्थित परियोजना बढ़ा रहे हैं_fororder_11

उधर, चीनी जनरल न्यूक्लियर कंपनी ने अनेक बार स्थानीय अस्पताल, स्कूल और पुलिस स्टेशन को महामारी विरोधी सामग्री दान की। सीजीएन स्थानीय कंपनी के सीईओ छैइ यूशंग ने बताया कि उन्होंने नामिबिया में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए एक विशेष कोष स्थापित की है। उन की कंपनी स्थानीय जनता के साथ कठिन समय काटती हैं। उन्होंने बताया, हमारा एक बुनियादी सिद्धांत है कि स्थानीय लोगों को यथासंभव मदद देनी है। हम अफ्रीका के प्रति चीन सरकार के सहयोग के मूल अवधारणा पर कायम रहते हैं यानी पारस्परिक लाभ और समावेश।

चीनी राजकीय संपत्ति आयोग के उप प्रमुख रन होंग पिन ने हाल ही में बताया कि कोविड-19 महामारी पैदा होने के बाद चीनी केंद्रीय उद्यमों ने न सिर्फ चीनी सप्लाई चेन की स्थिरता के लिए स्तंभ की भूमिका निभायी, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन की बहाली के लिए सक्रियता से योगदान दिया है। इस नवंबर के मध्य तक विदेशों में स्थित लगभग 80 प्रतिशत सहयोगी परियोजनाओं को स्थिरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और लगभग 600 परियोजनाएं पूरी की गयी हैं।

उन्होंने बताया ,कोविड-19 महामारी के बाद वैश्वक सप्लाई चेन का पुनर्गठन तेज होगा। राजकीय संपत्ति आयोग केंद्रीय उद्यमों को अधिक भूनिका निभानो को उत्साहित करता है और विश्व के विभिन्न देशों के उद्यमों के साथ सहयोग मजबूत करने की मांग करता है ताकि वैश्विक सप्लाई चेन की स्थिरता के लिए चीन की शक्ति प्रदान की जाए।(वेइतुंग)       

रेडियो प्रोग्राम