भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान, तीन भारतीय सैनिकों की मौत

2020-11-28 15:23:38

26 नवंबर की रात और 27 नवंबर को कश्मीर के वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सेना के बीच जबरदस्त घमासान हुआ, जिसमें तीन भारतीय जवानों की मौत हो गई।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की कि दोनों पक्षों ने 27 नवंबर को कश्मीर के वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की, जिसमें दो भारतीय सैनिकों की मौत हो गयी। 26 नवंबर की रात हुई लड़ाई में एक भारतीय सैनिक मारा गया ।

किन्तु, पाकिस्तान की ओर से कोई सूचना नहीं आयी है।

फिलहाल, भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास अनेक बार गोलीबारी की और एक दूसरे पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम