समावेशी और खुलापन शनचन का आकर्षण है

2020-11-26 10:48:30

समावेशी और खुलापन शनचन का आकर्षण है

इस साल शनचन विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ है। पिछले 40 सालों में शनजन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, जो चीन के विकास इतिहास में एक अद्भुत बात है। यहां काम करने और रहने वाले विदेशी लोगों की नजर में शनजन कैसा है। सुनिए संबंधित एक रिपोर्ट।

28 वर्षीय पिओट्र पोलस्का पोलैंड के हैं, जो चीन में छह साल तक रह चुके हैं। पेइचिंग विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद वे शनजन गए और स्थानीय एक फेशन कंपनी में काम करने लगा। उन्होंने कहा कि शुरू में शनजन की उत्कृष्ट भौगोलिक स्थिति और सुखद जलवायु वातावरण ने उन्हें आकर्षित किया था। लेकिन यहां आने के बाद शनजन की गति और जीवित शक्ति ने उन पर सब से गहरी छाप छोड़ी है। उन के मुताबिक, मुझे शनजन बहुत पसंद है। शनजन आते समय यहां मेट्रो की ज्यादा लाइनें नहीं थी। लेकिन अब आप देखें, कितनी ज्यादा लाइनें हैं। दूसरा कारण है शनजन की गति। इतने छोटे समय में शनजन का इतना तेज विकास हुआ है। और तो और यहां इतने ज्यादा युवा हैं।

पिओट्र पोलस्का ने कहा कि शनजन एक अप्रवासियों का शहर है। शनजन की सहिष्णुता उन्हें और उनके आसपास के विदेशियों को जल्दी से इसमें एकीकृत करने की अनुमति देती है। साथ ही वे शनजन के आधुनिक, सुविधापूर्ण और आरामदेह जीवन का आनंद भी उठाते हैं।

फ्रांस से आयी फ्रेन्सीन हादचिसोटिरिओ को अभी भी याद है कि दस साल   पहले जब वे शनजन पहुंची, यहां के समावेशी और खुलापन ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। पिछले दस सालों में उन्होंने शनजन के विकास को देखा। उन की नजर में शनजन एक नया शहर है, यहां नयी तकनीक, नयी प्रवृत्ति निरंतर उभरती रही हैं। स्थानीय लोगों का जीवन भी दिन ब दिन रंग-बिरंगा हो गया है। फ्रेन्सीन ने कहा, मुझे लगता है कि नयी प्रवृत्ति के प्रति चीनियों की प्रतिक्रिया बहुत उत्सुक है। चीनी लोग नये मामलों को पसंद करते हैं, जिससे चीन हमेशा सक्रिय रूप से परिवर्तित होता रहा है। हमने देखा कि पिछले पाँच सालों में खास तौर पर शनजन में कपड़े की दुकान, कैफे, कला की दुकान आदि विविधतापूर्ण दुकानें नजर आयी हैं। यहां के लोग हरित पारिस्थितिकी विचारधारा पर और बड़ा ध्यान देते हैं।

आंकड़े बताते हैं कि 2015 में शनजन के नागरिकों की औसत आमदनी करीब 44 हजार चीनी युआन थी और औसत खपत 32 चीनी युआन थी, जबकि 2019 में यह संख्या 62 चीनी युआन और 43 चीनी युआन तक पहुंच गयी है। बीते 40 साल में शनजन दक्षिण चीन की एक छोटे गांव से 1.3 करोड़ आबादी वाला बड़ा शहर बन चुका है। शनजन हरेक सेकंड में 85 हजार चीनी युआन के उत्पादन मूल्य की रचना करने वाला अंतर्राष्ट्रीय महानगर में परिवर्तित हो चुका है।

इधर के वर्षों में शनजन सामन्जस्यपूर्ण अनवरत विकास के रास्ते की खोज करने की कोशिश करता रहा। शनजन ने उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक व सामाजिक विकास और पारिस्थितिकी वातावरण के उच्च स्तरीय संरक्षण को साकार किया और पारिस्थितिकी सभ्यता के निर्माण में उपलब्धियां हासिल कीं। आंकड़े बताते हैं कि 2019 के अंत तक शनजन में हरीयाली का क्षेत्रफल करीब 1 लाख हेक्टर तक पहुंचा है, जो शनजन के कुल क्षत्रफल का लगभग 43.4 प्रतिशत है। 2019 के अंत में शनजन में कुल 1090 पार्क हैं। शहर में सीवेज उपचार दर 97.72 प्रतिशत है और दैनिक जीवन के कचरे को ठीक करने की दर 100 प्रतिशत तक पहुंचती है। विश्व संसाधन अनुसंधान संस्था के वरिष्ठ सलाहकार एरिक सोलहेइम ने कहा, शनजन का विकास रास्ता आधुनिक समाज में महान कहानियों में से एक है। मानव जाति के इतिहास में किसी भी एक शहर का विकास इतना तेज होता है। साथ ही उन का विकास उच्च गुणवत्ता वाला विकास है। तेनसेंत और हुआवेइ कंपनी का मुख्यालय इस शहर में है। शनजन एक समुद्रतटीय शहर है जो हरे विकास पर बड़ा ध्यान देता है। शनजन में अब 16 हजार इलेक्ट्रिक बसे हैं।

कुछ समय पहले चीन की केंद्र सरकार ने शनजन के 2020 से 2025 सुधार प्रस्ताव जारी किया, जिसके मुताबिक 2025 तक शनजन और ऊंचे स्तर वाली खुली आर्थिक व्यवस्था को परिपूर्ण बनाएगा, वित्तीय उद्योग और जहाजरानी उद्योग के खुलेपन का विस्तार करेगा।

रेडियो प्रोग्राम