विश्व बाल दिवस:जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में चीनी किशोरों की कोशिश

2020-11-26 16:27:12

विश्व बाल दिवस:जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में चीनी किशोरों की कोशिश

दोस्तों, 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, चीनी राष्ट्रीय यूथ फेडरेशन और चीनी पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन का मुकाबला विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वर्ष 2020 विश्व बाल दिवस की “जलवायु परिवर्तन · युवा कार्रवाई” नामक गतिविधि पेइचिंग में उद्घाटित हुई।

20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्थापित विश्व बाल दिवस आयोजित होता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने जलवायु परिवर्तन द्वारा बच्चों व किशोरों पर हो रहे प्रभावों पर ध्यान दिया, और समाज से बेहतर पर्यावरण बनाने के लिये समाधान प्रस्ताव पेश करने की अपील भी की।

विश्व बाल दिवस:जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में चीनी किशोरों की कोशिश

चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने इस मौके पर भाषण देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने विभिन्न देशों की सरकारों से अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की योजना बनाते समय बच्चों और उनके  अधिकारों पर ध्यान देने की अपील की। इस की चर्चा में उन्होंने कहा,विभिन्न देशों की सरकारों व उद्यमों को वचन देते हुए कार्रवाई करनी चाहिये। ताकि उत्सर्जन और प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके, और जलवायु परिवर्तन से पैदा गंभीर प्रभावों से बचा जा सके। हमने बहुत खुशी के साथ पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय, चीनी राष्ट्रीय यूथ फेडरेशन, विद्वान जगत और निजी विभागों के साथ सहयोग किया। हर सामाजिक विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। लेकिन उन में सब से महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं व किशोरों की है। हमें उनकी आवाज़ सुननी चाहिये, और उनकी कोशिशों को देखना चाहिये। नवाचार के प्रति उन का विचार बहुत महत्वपूर्ण है।

विश्व बाल दिवस:जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में चीनी किशोरों की कोशिश

चीनी राष्ट्रीय यूथ फेडरेशन के उप महासचिव ल्वू वेई के विचार में पारिस्थितिकी पर्यावरण के संरक्षण में युवा न सिर्फ़ सबसे लचीले समूह हैं, बल्कि पूरे समाज में सब से सक्रिय तत्व भी हैं। वे न सिर्फ़ पर्यावरण संरक्षण के हिस्सेदार व लाभार्थी हैं, बल्कि पारिस्थितिक सभ्यता की नई प्रवृत्ति के समर्थक और मार्गदर्शक हैं। चीन हमेशा युवाओं को पारिस्थितिकी पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर ध्यान देता है , और उनका प्रोत्साहन व समर्थन देता है। इस की चर्चा में ल्वू वेई ने कहा, हाल के कई वर्षों में चीन में पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण की नयी स्थिति, नये लक्ष्य और नये कर्तव्य से मेल खाने के लिये चीनी राष्ट्रीय यूथ फेडरेशन ने“सुन्दर चीन · युवा कार्रवाई” नामक गतिविधि आयोजित की। इस दौरान हमने किशोरों को मां नदी की रक्षा करने, धुंध, प्लास्टिक और उत्सर्जन को कम करने और संसाधन को बचाने, और कचरे को वर्गीकरण करने की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हमारा लक्ष्य यह है कि किशोरों की पारिस्थितिक सभ्यता की समझ को बढ़ाया जाय, जीवन बिताने के हरित तरीके को एक फ़ैशन बनाएं, किशोरों को सक्रिय रूप से पारिस्थितिक सभ्यता के अभ्यास और प्रदूषण की रोकथाम में भाग लेने को संगठित करें, और सुन्दर चीन के निर्माण के लिये सकारात्मक योगदान दें।

विश्व बाल दिवस:जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में चीनी किशोरों की कोशिश

बताया जाता है कि इस वर्ष 8 लाख से अधिक किशोरों ने चीनी राष्ट्रीय यूथ फैडरेशन द्वारा आयोजित प्रदूषण की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही उन्होंने डिस्पोजेबल टेबलवेयर को अस्वीकार करने की कार्रवाई, भोजन बचाने की कार्रवाई, जल संरक्षण करने की कार्रवाई में भी भाग लिया। लगभग 4 अरब लोगों ने इंटरनेट पर इस विषय से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ी। कुल मिलाकर 2 करोड़ 30 लाख किशोरों ने संबंधित गतिविधियों में भाग लिया है।

उसी दिन आयोजित गतिविधि में पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने वाले विभाग के उप प्रधान च्यांग चाओली ने कहा कि जलवायु परिवर्तन मानव के सामने मौजूद एक समान चुनौती है। जो मानव के भविष्य व विकास से जुड़ी हुई है। बच्चे व किशोर हमारा भविष्य है, और समाज के अनवरत विकास की शक्ति भी हैं। सक्रिय रूप से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला न सिर्फ़ वर्तमान में हमारी वास्तविक मांग है, बल्कि अगली पीढ़ी के लिये अच्छा पर्यावरण और विकास की गुंजाइश रखने के लिये एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इसकी चर्चा में श्री च्यांग ने कहा,आशा है बच्चे व किशोर भविष्य में जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में नेतृत्व करने वाले, अभ्यास करने वाले और इस से लाभ उठाने वाले बन सकेंगे। वे अपनी शक्ति के भीतर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने वाले कार्य में भाग ले सकेंगे, संबंधित कदम लागू करेंगे, संबंधित ज्ञान साझा करेंगे, और सक्रिय रूप से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

विश्व बाल दिवस:जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में चीनी किशोरों की कोशिश

उक्त गतिविधि में भाग लेने वाली किशोर प्रतिनिधि ज़न लिंग ने संवाददाता से कहा कि इस गतिविधि में भाग लेने से उन्हें खूब जानकारियां मिलीं। भविष्य में वे आम जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विचारों को लागू करेंगी, और वे अनवरत विकास के लिये अपना योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैं छोटी-छोटी बातों पर काम शुरू करूंगी। उदाहरण के लिये स्कूलों में भोजन की बर्बादी को कम करना, सप्ताहांत में हरित तरीके से यातायात करना। इसके अलावा आज की गतिविधि में पेश की गयी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कार्रवाई भी बहुत वास्तविक है, जो हम अपने आप कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार उस दिन की गतिविधि के अलावा संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने अपने सहयोग साझेदारों के साथ इस वर्ष विश्व बाल दिवस के मुद्दे पर केंद्रित होकर सिलसिलेवार ऑनलाइन या ऑफ़लाइन गतिविधियों का आयोजन किया। चीन के 14 शहरों में रनिंग चाइना नामक गतिविधि का आयोजन भी किया गया है।

रेडियो प्रोग्राम