भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 9222216 हो गयी

2020-11-25 16:42:39

भारत में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 9222216 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कुल 44376 नये मामले सामने आये। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार से 481 नयी मौतों के साथ इस महामारी में कुल 134699 लोगों ने जान गंवायी है।

देश भर में नये मामलों और मृतकों की संख्या में कमी आने के साथ राजधानी दिल्ली में महामारी की स्थिति गंभीर हो रही है। पिछले 24 घंटे में 109 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया और 6224 नये मामले दर्ज हुए। अब दिल्ली में 38501 सक्रिय मामले बने हुए हैं।

अब भारत में 8642771 लोग अस्पताल में उपचार के बाद घर चले गये हैं, जबकि 444746 सक्रिय मामले बाकी हैं।

उधर, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये विभिन्न प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 से निपटने और वैक्सीन की तैयारी की समीक्षा करने पर विचार किया। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम