भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 91 लाख के पार

2020-11-24 16:27:32

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 37975 नये मामले सामने आये। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 9177840 हो गयी है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोमवार सुबह से 480 नये मौतों के साथ इस महामारी में भारत में 134218 लोगों ने अपनी जान गंवायी है।

अब देश में 438667 सक्रिय मामले बने हुए हैं, जबकि 8604955 लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उधर, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में लगभग 4500 नये मामले दर्ज हुए, जबकि 121 लोगों की मौत हो गयी। इस महीने 2000 से अधिक लोगों ने कोरोना महामारी से अपना दम तोड़ दिया है। दिल्ली की स्थिति गंभीर बनी हुई है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम