चीन के चंद्रयान छांग अ नंबर 5 का बड़ा ऐतिहासिक महत्व होगा

2020-11-24 16:47:29

चीन ने 24 नवंबर की सुबह साढ़े 4 बजे चंद्रयान छांग अ नंबर 5 का सफल प्रक्षेपण किया। यह चीन के छांग अ मानव रहित चाँद सर्वेक्षण परियोजना के तीन चरणों का अंतिम चरण है। इस बार छांग अ नंबर 5 चाँद से मिट्टी के नमूने वापस धरती पर लाएगा।

चीनी चंद्र सर्वेक्षण परियोजना के प्रमुख वैज्ञानिक ओ यांग त्सी य्वान के अनुसार छांग अ नंबर 5 चार पहलुओं में कामयाबी पायेगा। पहला, वह पहली बार चाँद की सतह पर स्वचालित रूप से नमूना एकत्र करेगा। दूसरा, वह पहली बार चाँद से उड़ान भरेगा। तीसरा, वह पहली बार 3 लाख 80 हजार किलोमीटर दूर चाँद की कक्षा में मानव रहित डॉकिंग करेगा। और चौथा, वह पहली बार चाँद की मिट्टी लेकर वापस पृथ्वी पर लौटेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छांग अ नंबर 5 चाँद से लगभग 2 किलो मिट्टी वापिस लाएगा। यह 44 साल बाद मानव द्वारा पृथ्वी के बाहर लाने वाला सबसे बड़ा नमूना होगा। इससे मानव चाँद के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।

ध्यान रहे अगस्त, 1976 में सोवियत संघ के चंद्रयान ने अंतिम बार चाँद से नमूना एकत्र किये थे।

चीन के लिए छांग अ नंबर 5 के सुचारू संचालन से वर्ष 2004 से शुरू हुई छांग अ चांद सर्वेक्षण परियोजना का तीन चरण संपन्न होगा। चीनी वैज्ञानिक इन तीन चरणों में प्राप्त वैज्ञानिक उपलब्धियों के आधार पर चाँद की भौगोलिक स्थिति, अंतरिक्ष व वातावरण और संसाधन के फैलाव का अध्ययन करेंगे, ताकि भविष्य में चाँद पर मानव लैंडिंग और अड्डे की स्थापना के लिए आधार बनाया जाए। यह न सिर्फ चीन के उड्डयन तकनीक समेत सिलसिलेवार हाई-टेक उद्योग को बढ़ाएगा, बल्कि मानव के ज्ञानवृर्धन के लिए चीन का योगदान देगा।

चाँद पृथ्वी से सबसे करीब उपग्रह है और मानव के लिए अंतरिक्ष सर्वेक्षण का पहला पड़ाव है। अंतरिक्ष सर्वेक्षण कार्य का उद्देश्य एक तरफ मानव की जिज्ञासा पूरा करना है, दूसरी तरफ मानव के दूरगामी विकास का रास्ता निकालना है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम