चीन हमेशा विश्व अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाता है

2020-11-24 17:15:07

24 नवंबर की तड़के साढ़े 4 बजे चीन ने छांगचंग नंबर पांच प्रक्षेपण यान से छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर का सफल प्रक्षेपण किया। चीन में पहली बार अलौकिक वस्तुओं के नमूने की प्राप्ति के बाद वापसी यात्रा शुरू होगी। चीन अमेरिका और सोवियत संघ के बाद दुनिया में तीसरा देश बन गया है, जो चांद से नमूना वापस लाएगा।

पूरी दुनिया का इस पर ध्यान बना हुआ है। नासा ने प्रक्षेपण के तुरंत बाद ट्वीट किया कि छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर के प्रक्षेपण के बाद चीन चांद से नमूना वापस लाने में अमेरिका और सोवियत संघ के साथ खड़ा होगा। आशा है कि चीन वैश्विक वैज्ञानिक जगत के साथ चंद्र अन्वेषण परियोजना में हासिल सभी डेटा शेयर करेगा, ताकि चांद के बारे में अधिकाधिक जानकारी बढ़ सके।

वास्तव में चीन हमेशा सक्रियता से विश्व अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाता है। पिछले 60 सालों में चीन ने 45 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ 140 से अधिक अंतरिक्ष सहयोग समझौते संपन्न किये हैं। चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना का द्वार हमेशा दुनिया के लिए खुला है। छांगअ नंबर चार के प्रक्षेपण में चीन ने जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, सऊदी अरब, रूस और अर्जेंटीना के साथ सहयोग किया है।

चीन आपसी सम्मान, आपसी लाभ, शांतिपूर्ण प्रयोग और सहिष्णुतापूर्ण विकास के आधार पर विश्व अंतरिक्ष आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत करना चाहता है और उपलब्धियों को साझा करना चाहता है। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो ने कहा था कि चीन विभिन्न देशों के अंतरिक्ष संगठनों, अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान संस्थानों और अंतरिक्ष अन्वेषण प्रेमियों के साथ सहयोग करना चाहता है, ताकि एक साथ अंतरिक्ष के रहस्यों का अन्वेषण किया जा सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम