गरीबी उन्मूलन में चीन की उपलब्धियां अफ्रीका के लिए सीखने योग्य

2020-11-24 11:22:05

चीन के सभी 832 गरीब गांवों ने गरीबी से छुटकारा पा लिया है। इसकी अफ्रीका के विभिन्न जगतों के प्रतिनिधियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि चीन के गरीबी उन्मूलन अनुभव अफ्रीका के लिए सीखने योग्य हैं।

एड्हिर कैविंस वर्तमान में सेंट्रल चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। महामारी के कारण वे चीन वापस नहीं लौट सके हैं। वर्ष 2018 में कैविंस पहली बार एक मीडिया प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन आये। तब उन्होंने पेइचिंग, भीतरी मंगोलिया और अन्य स्थानों की यात्रा की। चीन के तेज विकास, विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन में चीन की उपलब्धियों ने उन पर गहरी छाप छोड़ी। उनका मानना ​​है कि गरीबी उन्मूलन में चीन की उपलब्धियों से दुनिया को लाभ मिलता है। चीन ने बहुत कम समय में बड़ी जनसंख्या को गरीबी से बाहर निकाला है, जो आसान बात नहीं है।

डोरिन निनैन्हाज़वे एक बुरुंडी वासी हैं, जो गैर-सरकारी संगठन "वन कैम्पैन " के पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र की प्रमुख हैं। वह 10 से अधिक वर्ष पहले गरीबी उन्मूलन कार्य में शामिल हुई। गरीबी उन्मूलन की जांच के लिए वह चीन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों का बार-बार दौरा कर चुकी है। डोरिन ने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में चीन के ठोस गरीबी उन्मूलन कदम अफ्रीकी देशों के लिए सीखने लायक हैं।

केन्या अफ्रीकी नीति अनुसंधान संस्थान के निदेशक पीटर कागवांजा ने कहा कि सुधार और खुलेपन के पिछले 40 वर्षों में चीन गरीबी से छुटकारा पाकर दुनिया में सबसे तेज आर्थिक वृद्धि वाला विकासशील देश बन गया, जो सभी मानव जाति के लिए एक योगदान है। उम्मीद है कि चीनी दोस्त और अफ्रीकी दोस्त हाथ मिलाकर अफ्रीकी लोगों को गरीबी से बाहर निकालेंगे, जो अफ्रीका और चीन के हितों के अनुरूप है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम