चीन के वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार से मानव जाति को लाभ मिलेगा – केन्या

2020-11-23 12:50:20

चीन के वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार से मानव जाति को लाभ मिलेगा – केन्या

केन्याई समाचार पत्र“द स्टार”ने 22 नवम्बर को“मानव जाति को चीन के वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार से लाभ मिलेगा”शीर्षक लेख जारी किया, जिसमें कहा गया कि चीन वैज्ञानिक तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकारी देश बन चुका है, चीन के वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी नवाचार से सारी मानव जाति को लाभ मिलेगा।

लेख ने एपेक के 27वें अनौपचारिक शिखर सम्मेलन पर नजर डाली और मुख्य तौर पर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण का विश्लेषण किया। लेख में कहा गया कि चीन बड़े घरेलू चक्र को प्रधानता देकर घरेलू और विदेशी दोहरे चक्रों के आपसी संवर्धन वाला नया विकास ढांचा अपनाएगा, और साथ ही वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार पर जोर देगा, ताकि विकास की नई प्रेरित शक्ति पैदा की जा सके। 

लेख में यह भी कहा गया है कि इस वर्ष सितंबर तक चीन में 11 करोड़ से अधिक 5 जी उपयोगकर्ता हो चुके हैं। अनुमान है कि वर्ष के अंत तक सभी प्रमुख शहरों में करीब 6 लाख 5 जी बेस स्टेशनों की स्थापना की जाएगी। विश्व में कई देश चीन के साथ 5 जी तकनीकी सहयोग करना चाहते हैं। चीन 5 जी और बड़े डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धि जैसी अन्य अत्याधुनिक तकनीकों को जोड़ रहा है, जिससे देश के अन्य विभागों की आर्थिक वृद्धि में भी गति मिलेगी।

लेख ने विश्वास जताया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकी नवाचार से विकास को बढ़ावा देने वाला नमूना अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकेगा। चीन के वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी नवाचार से सारी दुनिया में साझे भाग्य वाले समुदाय की स्थापना में मदद मिलेगी।     

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम