भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार

2020-11-22 17:47:50

भारत में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 9095806 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45209 नये मामले सामने आये। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार की सुबह यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटों में देश भर में 501 मौतें हुईं। अब तक मृतकों की कुल संख्या 133227 हो गयी है।

अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 440962 है, जबकि 8521617 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उधर, आईसीएमआर के मुताबिक इस शनिवार तक देश में 131733124 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम