अमेरिका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1.2 करोड़ से अधिक

2020-11-22 15:48:26

अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा 21 नवंबर को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 20 लाख से अधिक हो गई है।

पूर्वी अमेरिका के समयानुसार 21 नवंबर की दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक अमेरिका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 1,20,19,960 रही, जिनमें 2,55,414 की मौत हुई है। अमेरिका में पुष्ट मामलों और मौत के मामलों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।

अब टेक्सास और कैलिफोर्निया में मामले सबसे अधिक हैं, जो क्रमशः 11,17,583 और 10,98,061 हैं। फ्लोरिडा, इलिनोइस और न्यूयॉर्क में पुष्ट मामलों की संख्या क्रमशः 9.2 लाख, 6.4 लाख और 5.8 लाख से अधिक हैं। इसके अलावा, जॉर्जिया, विस्कॉन्सिन, ओहियो, टेनेसी और उत्तरी कैरोलिना में मामलों की संख्या भी 3.3 लाख से अधिक हो चुकी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम