बेल्ट एंड रोड की सहयोग परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में चीन के साथ कोशिश करेगा श्रीलंका

2020-11-20 15:07:20

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 19 नवंबर को कहा कि श्रीलंका हमेशा से आतंकवाद का विरोध करने, राष्ट्रीय एकता प्राप्त करने और युद्ध के बाद पुनर्निर्माण में चीन द्वारा श्रीलंका को दिये गये दृढ़ समर्थन को याद रखता है। श्रीलंका चीन के साथ दोनों देशों के बीच "बेल्ट एंड रोड" सहयोग परियोजनाओं में और अधिक ठोस परिणामों को प्राप्त करने की समान कोशिश करेगा।

गोतबाया राजपक्षे ने श्रीलंका स्थित चीनी नए राजदूत छी जेनहोंग से मुलाकात करते हुए कहा कि उन्होंने 13 बार चीन का दौरा किया। सबसे हालिया दौरा है दो साल पहले उन्होंने चीन के वूहान शहर का दौरा किया। तब उन्होंने अपनी आंखों से सुधार व खुलेपन, गरीबी उन्मूलन में चीन की महान उपलब्धियों को देखा। श्रीलंका चीन के विकास पथ और मॉडल सीखने और ग्रामीण क्षेत्रों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, शिक्षा और निवेश सहित जन-जीवन संबंधी प्रमुख क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

छी जेनहोंग ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के एक साल में गोतबाया राजपक्षे के नेतृत्व में श्रीलंका स्थिरता और विकास के रास्ते पर चलने लगा। कोविड-19 के प्रभावी मुकाबले से श्रीलंका का कुशल शासन और सामाजिक एकजुटता दर्शायी गयी। चीन और श्रीलंका अच्छे पड़ोसी हैं, जो एक दूसरे की मदद करते हैं, एक दूसरे के विश्वसनीय दोस्तव और समान लाभ व समान जीत वाले साझेदार भी हैं। दोनों देशों की सरकार और लोग दुख में दुखी और सुख में सुखी होने वाले भाई हैं, जो एक दूसरे की मदद करते हैं और कोविड-19 का समान मुकाबला करते हैं। इससे चीन और श्रीलंका के बीच मित्रता को मजबूत किया जा रहा है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम