फेरिस व्हील पर काम करना चाहते हैं?जापानी मनोरंजन पार्क में एक खास सेवा

2020-11-20 15:27:44

फेरिस व्हील पर काम करना चाहते हैं?जापानी मनोरंजन पार्क में एक खास सेवा

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में जापान के एक मनोरंजन पार्क ने लोगों को एक दिलचस्प खास सेवा प्रदान की है। लोग कंप्यूटर लेकर पार्क में वाई-फाई के जरिए काम कर सकते हैं, यहां तक कि फेरिस व्हील पर भी वीडियो बैठक बुला सकते हैं। परिचय के मुताबिक इस सेवा का मकसद महामारी के दौरान लोगों के काम करने के वातावरण में सुधार करना है और तनावपूर्ण भावना में शैथिल्य लाना है।

जापान के तोक्यो स्थित योमिएरी लैंड नामक पार्क की स्थापना 1964 में हुई, जो 50 से अधिक सालों पुराना पार्क है। हाल में इस पार्क ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की कि वह लोगों को "मनोरंजन वोकेशन" नामक नयी सेवा देगा।

"मनोरंजन वोकेशन" का मतलब है मनोरंजन प्लस काम। इस पार्क ने दोनों को जोड़कर पार्क के अनेक स्थलों में वाई-फाई की स्थापना की और पैच पैनलों का तैनात किया। साथ ही पार्क में मेज और कुर्सियां भी रखी गयी हैं। यहां तक पार्क ने फेरिस व्हील के हरेक केबिन में भी इंटरनेट की सेवा शुरू की और फेरिस व्हील पर सवार करने के समय को लम्बा भी किया। यदि आप इस सेवा को खरीदते, तो आप पार्क के बीच कुर्सी पर कंप्यूटर का प्रयोग कर सकते हैं, या फेरिस व्हील पर सहकर्मियों के साथ बातचीत कर सकते हैं। यदि आप थकाना महसूस करते हैं, तो आसपास के हरे घास मैदान और परी कथा संसार का आनंद ले सकते हैं।

परिचय के मुताबिक इस सेवा का खर्च प्रति व्यक्ति 1900 जापानी येन है, जिसमें पार्क टिकट, एक मेज दो कुर्सियां, वाई-फाई फीस, बिजली फीस और एक घंटे के लिए फेरिस व्हील पर बैठने की फीस शामिल है।

सुबह 9 बजे से शाम को चार बजे तक लोग पार्क के सभी उपकरणों का आनंद उठा सकते हैं। खिलखिलाती धूप वाले दिन, आप फेरिस व्हील के ऊपर से माउंट फ़ूजी और तोक्यो के गगनचुंबी इमारतों को भी देख सकते हैं।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जापान के मनोंजन स्थलों ने बड़ी कोशिश की है। पार्क यात्रियों के मास्क पहनते हुए पार्क में प्रवेश करने को अनुमति देता है।

पार्क के प्रभारी ने कहा कि जब ज्यादा से ज्यादा कंपनियों ने लोगों को सुदूर काम करने के लिए कहा है, काम करने का समय और लम्बा होता है और काम भी अति जटिल बन गया है। पार्क की खुली जगह लोगों को काम करते समय मनोरंजन भी पा सकेंगे। काम में खेलें पार्क का नारा है।

रेडियो प्रोग्राम