आरएंडडी पर चीन दुनिया में अग्रणी देश

2020-11-18 18:35:46

आरएंडडी पर चीन दुनिया में अग्रणी देश

चीन ने पिछले कुछ दशकों में लगभग हर क्षेत्र के विकास पर व्यापक ध्यान दिया है। इसमें अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) भी शामिल है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में चीन के चार प्रमुख शहरों बीजिंग, शंघाई, क्वांगचो और शनचन में रिसर्च और डिवेलपमेंट पर 576.4 अरब युआन खर्च किए गए।

चीन द्वारा इस सेक्टर को कितना महत्व दिया जा रहा है, इसका अंदाजा राजधानी बीजिंग में आरएंडडी पर हुए खर्च से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट कहती है कि बीजिंग पहला ऐसा शहर बन गया है जिसका अनुसंधान और विकास का खर्च   200 अरब युआन से अधिक पहुंच चुका है। एक साल के दौरान बीजिंग में आरएंडडी पर कुल 223.36 अरब युआन लगाये गये।  

बताया जाता है कि साल 2018 में बीजिंग में बुनियादी अनुसंधान में निवेश किया, जो मूल नवाचार निवेश के स्तर का 25 फीसदी रहा। इतना ही नहीं बीजिंग के राष्ट्रीय स्तर के उच्च तकनीकी उद्यमों की संख्या भी चीन में पहले स्थान पर रही।

जबकि चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई ने पिछले साल आरएंडडी में 152.46 अरब युआन का निवेश किया, जो कि पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा। साल 2019 में, शंघाई के शोधकर्ताओं ने साइंस व नेचर जैसी शीर्ष अकादमिक पत्रिकाओं में 87 शोध पत्र प्रकाशित किए, जो कुल शोध पत्रों का 28.4 प्रतिशत थे। इसके साथ ही शंघाई के 13 उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार बोर्ड, या स्टार बोर्ड में सूचीबद्ध हुए। यह संख्या पहले नंबर पर रही।

उधर चीन के सबसे तेज़ी से विकास करने वाले शहरों में शामिल शनचन इस सूची में तीसरे स्थान पर रहा। इस शहर ने पिछले साल अपने आरएंडडी में कुल132.83 अरब युआन खर्च किए। जैसे ही उद्यम नवाचार के मुख्य अंग बन जाते हैं, शनचन के स्थानीय अग्रणी उद्यम ड्राइविंग भूमिका निभाते हैं। एक उदाहरण के रूप में हुआवेई को लें - कंपनी का R & D व्यय 2019 में 131.7 बिलियन युआन तक पहुंच गया। इसी तरह क्वांगचो में रिसर्च व डिवेलपमेंट पर 67.77 अरब युआन का निवेश किया गया।  

जबकि चीन के अन्य शहरों में भी अनुसंधान और विकास संबंधी कार्यों में बहुत ध्यान दिया जा रहा है। जो इस बात का प्रतीक है कि चीन नवोन्मेष और विकास को कितना तवज्जो देता है।

अनिल पांडेय

रेडियो प्रोग्राम