2016 से 2020 तक चीन के उच्च स्तरीय विकास पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सकारात्मक टिप्पणी

2020-11-17 15:26:17

2016 से 2020 तक चीन के उच्च स्तरीय विकास पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सकारात्मक टिप्पणी

चीन में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 13वीं पंचवर्षीय योजना लागू करने के दौरान चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्य में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुईं और ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय जाने-माने व्यक्तियों ने कहा कि चीन ने तकनीकी सृजन को सख्ती से बढ़ावा दिया है और विकास में लगातार नई गतिज ऊर्जा का संचार किया। चीन वैश्विक तकनीकी सृजन के प्रशासन में गहन रूप से शामिल है, जिससे वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन के वैश्वीकरण स्तर और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। यह वैश्विक वैज्ञानिक और तकनीकी सृजन सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गया है।

   विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने हाल ही में 2020 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। इस के अनुसार चीन वैश्विक सृजन सूचकांक रैंकिंग में 14वें स्थान पर है, जो 2015 में 29वें स्थान से 15 स्थान आगे है। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2015 चीन का राष्ट्रीय आर एंड डी खर्च 14 खरब युआन है, प्रति 10 हजार लोगों पर 6.3 आविष्कार पेटेंट हैं। उधर 2019 तक चीन का राष्ट्रीय आर एंड डी खर्च 22 खरब युआन है, प्रति 10 हजार लोगों पर 13.3 आविष्कार पेटेंट हैं।

   अमेरिका के कुह्न फाउंडेशन के अध्यक्ष रॉबर्ट लॉरेंस कुह्न के विचार के अनुसार चीन के सृजन उद्योग के तेजी विकास का कारण है राष्ट्रीय नीतियों का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन, समाज में सृजन का समर्थन करने वाले सांस्कृतिक वातावरण, लगातार गहन किया जा रहा वैज्ञानिक और तकनीकी व्यवस्था का सुधार । उन्होंने कहा कि चीन सरकार तकनीकी सृजन कार्य पर बड़ा ध्यान देती है। सही नीतियों के मार्गदर्शन में, चीनी समाज ने सृजन और सहिष्णुता का एक अच्छा माहौल बनाया है।

रेडियो प्रोग्राम