शी चिनफिंग : पारिस्थितिक सभ्यता का अच्छी तरह निर्माण किया जाए

2020-11-14 17:47:09

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 नवम्बर को च्यांगसू प्रांत के यांगचो शहर में बड़ी नहर के तट पर सानवान पारिस्थितिक संस्कृति पार्क, च्यांगतू जल सिंचाई केंद्र का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने बड़ी नहर के तट पर पर्यावरण सुधार और सांस्कृतिक संरक्षण, विरासत और उपयोग, दक्षिण चीन से उत्तरी चीन तक जल सप्लाई परियोजना के निर्माण आदि स्थितियों का जायजा लिया। राष्ट्रपति ने बल देते हुए कहा कि पारिस्थितिक सभ्यता का अच्छी तरह निर्माण करना जरूरी है, क्योंकि यह सीधे तौर पर लोगों के सुखमय जीवन से जुड़ा है।

पहले सानवान क्षेत्र शहर और गांव का संगम स्थल था, जहां कई उद्योग होने की वजह से पर्यावरण स्थिति खराब थी। इधर के सालों में यांगचो शहर ने बड़ी नहर के तट पर सानवान पारिस्थितिक संस्कृति पार्क का निर्माण शुरु किया। उद्योगों को स्थानांतरण किया गया, बंदरगाह को रद्द कर दिया गया, अवैध निर्माण इमारतों को हटाया गया, अबाधित जल प्रणाली की स्थापना की गई, और दलदल भूमि की बहाली की गई, इन कदमों से स्थानीय पारिस्थितिक पर्यावरण में बड़ा सुधार हुआ।      

सानवान पारिस्थितिक संस्कृति पार्क में शी चिनफिंग ने स्थानीय नागरिकों को अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिक सभ्यता का अच्छी तरह निर्माण करना जरूरी है, यह न केवल जनता के सुखमय जीवन से संबंधित है, बल्कि छोटे बच्चों के स्वस्थ बड़े होने से भी जुड़े हैं।

शी चिनफिंग यांगचो शहर में दक्षिण चीन से उत्तरी चीन तक जल सप्लाई परियोजना की पूर्वी लाइन के निर्माण और च्यांगतू जल सिंचाई केंद्र के परिचालन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तरी चीन में पानी का अभाव है, जबकि दक्षिण चीन में जल प्रचुर है। दक्षिण चीन से उत्तरी चीन तक जल सप्लाई परियोजना राष्ट्र का महत्वपूर्ण महा कार्य है। हमें वैज्ञानिक तरीके से समायोजन करना चाहिए। इस राष्ट्रीय परियोजना को उत्तरी चीन में जल बचत परियोजना को घनिष्ठ रूप से जोड़ना चाहिए। पानी की बचत करनी चाहिए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम