चीन में यातायात का बदलाव

2020-10-28 21:00:01 CRI

चीन में यातायात का बदलाव

यातायात और परिवहन देश में आर्थिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है, जिससे लोगों के जीवन का घनिष्ठ संबंध होता है। हाल में इस क्षेत्र में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने चीनी राज्य परिषद के न्यूज़ कार्यालय में चीनी और विदेशी संवाददाताओं के साथ अपने अनुभव साझा किया।

नम्बर एक बस चीन की राजधानी पेइचिंग की मुख्य सड़क छांगआन सड़क पर चलती है, जो नए चीन की स्थापना के बाद पेइचिंग में सबसे पहले बहाल हुई बस लाइनों में से एक है। नम्बर एक बस पर पेइचिंग वासियों की अमिट छाप पड़ी है। अब व्यापक चीनी और विदेशी पर्यटक नम्बर एक बस पर सवारी कर पेइचिंग घूमना पसंद करते हैं। नम्बर एक बस की चालक छांग होंगश्या ने याद करते हुए कहाः

“पहले हमारी बसें आयात पर निर्भर रहती थीं या ट्रक से पुनः जोड़ी जाती थीं। अब सभी बसें हमारे देश में ही बनाई जाती हैं और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। बस लाइन पहले सिर्फ पेइचिंग के सेकेंड रिंग रोड के अंदर आती जाती थीं। अब लंबी दूरी की बस उपलब्ध हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में भी बस पहुंचती हैं। इसके अलावा, निवास क्षेत्र, अस्पताल और व्यापार क्षेत्र तक जाने वाली विशेष लाइन भी उपलब्ध होती हैं। पहले हमारे पास कागज़ के टिकट, मासिक टिकट और आईसी कार्ट टिकट होते थे। अब लोग क्यूआर कोड स्कैन करके बस में सवारी करते हैं। पेइचिंग में यातायात का बहुत तेज़ विकास हो रहा है।”

शहर की तुलना में पिछले 70 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की स्थिति में और बड़ा परिवर्तन हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के यीपिन शहर की च्यांगआन काउंटी में मार्ग की रक्षा और मरम्मत करने वाले कर्मचारी चंग युन ने गहरी संवेदना के साथ कहाः

“पहले हमारे यहां रेत या मिट्टी की सड़कें होती थीं। कार्य स्थान पर जाने के लिए पैदल चलना पड़ता था, बाइक चलाना भी मुश्किल था। सड़क की मरम्मत और सामान का परिवहन कर्मचारियों को खुद करना पड़ता था। लेकिन सुधार और खुलेद्वार की नीति लागू होने के बाद देश की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। सरकार ने सड़क के निर्माण में बहुत पैसे खर्च किए हैं। रेत या मिट्टी की सड़कें सब कंकरीट मार्ग में बदल गई हैं। मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद इसकी रक्षा और मरम्मत का काम भी आसान हो गया है।”

चंग युन ने कहा कि अब च्यांगआन काउंटी के ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल करीब 300 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सभी गांवों में भी कंकरीट की सड़कें बनाई जा रही हैं और 85 प्रतिशत से अधिक गांवों में बस लाइन खोली गई हैं, जिससे लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिली है। अब मार्ग की रक्षा और मरम्मत का काम मशीनीकरण और विशेषज्ञता में बदल गया है। बहुप्रयोजन गाड़ियों के प्रयोग से श्रम-तीव्रता बहुत हद तक कम हुई और कार्यक्षमता उन्नत हुई है।

चीन में स्थलमार्ग में यातायात के तेज़ विकास के साथ साथ समुद्र में परिवहन की क्षमता भी उन्नत हुई है। चीनी यातायात और परिवहन मंत्रालय के समुद्री मामला ब्यूरो की हाईश्वुन-01 नाम के समुद्री जहाज़ ने कई बार समुद्री बचाव और राहत कार्य में भाग लिया है। यह अब तक चीन में सबसे बड़ा, सबसे आधुनिक और सबसे सक्षम समुद्री मामलों के लिए कार्य जहाज़ है। हाईश्वुन-01 समुद्री जहाज़ के कप्तान च्यांग लोंग ने हाल के कुछ वर्षों में चीन के समुद्री परिवहन में हुए परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहाः

“वर्ष 1960 तक चीन 10 हज़ार टन वाले मालवाहक जहाज़ के निर्माण में समर्थ हुआ था, लेकिन अब दुनिया में सबसे बड़े और चीन द्वारा स्वनिर्मित कंटेनर जहाज़ समुद्र में चलने लगे हैं। नए चीन की स्थापना के आरंभिक दौर में चीन के 10 से कम गश्ती बोट समुद्र में सुरक्षा की निगरानी करते थे, लेकिन अब करीब 900 गश्ती बोट यह काम करते हैं। इन दोनों दृष्टि से देखा जाए, तो चीन में समुद्री परिवहन और सुरक्षा की निगरानी की क्षमता काफी हद तक बढ़ी है।”

रेडियो प्रोग्राम