पेइतो नेविगेशन व्यवस्था का प्रयोग एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय रूझान है

2020-10-27 14:34:39 CRI

एप्पल कंपनी ने हाल ही में मोबाइल फोन के चार नये संस्करण जारी किये, जो सब चीन की पेइतो नेविगेशन व्यवस्था के अनुकूल है। यह पहली बार है कि एप्पल के मोबाइल फोन के पोजिशनिंग में पेइतो व्यवस्था का इस्तेमाल किया गया है। विशेषज्ञों के विचार में टर्मिनल एप्लीकेशन का पेइतो व्यवस्था से मेल खाना एक अंतरराष्ट्रीय रूझान है। भविष्य में पेइतो नेविगेशन व्यवस्था को वैश्विक सेवा प्रदान करने की बड़ी संभावनाएं हैं।

पेइतो नेविगेशन व्यवस्था का प्रयोग एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय रूझान है

पेइतो उपग्रह नेविगेशन व्यवस्था चीन द्वारा खुद विकसित की गई ग्लोबल सैटलाइट पोजिशनिंग व्यवस्था है। वह अमेरिका की जीपीएस, रूस की ग्लानास और यूरोपीय संघ की गैलिलो के बाद विश्व में चौथा ग्लोबल उपग्रह पोजिशनिंग व्यवस्था है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष-यात्रा संघ की यातायात समिति के उपाध्यक्ष और चीनी अंतरिक्ष यात्रा विज्ञान व उद्योग ग्रुप लिमिटेड कंपनी के अध्ययनकर्ता यांग यूक्वांग ने सीएमजी को दिये एक साक्षात्कार में बताया कि अन्य नेविगेशन व्यवस्था की तुलना में पेइतो व्यवस्था एशिया व प्रशांत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दे सकती है।

उन्होंने कहा कि अन्य नेविगेशन व्यवस्थाओं के उपग्रह आम तौर पर मध्यम व दूरस्थ कक्षा पर स्थित हैं, लेकिन पेइतो व्यवस्था में भू-स्थिर उपग्रह और तिरछा भू-स्थिर उपग्रह भी शामिल हैं। ये उपग्रह एशिया प्रशांत क्षेत्र में अधिक मजबूत सिगनल उपलब्ध करवा सकते हैं, जिससे इस क्षेत्र के ग्राहक बेहतर सेवा प्राप्त कर सकेंगे। एप्पल के मोबाइल फोन के नेविगेशन चिप में पेइतो उपग्रह के सिगनल उपलब्ध कराये जाने से नेविगेशन की स्थिरता को मजबूती मिलेगी और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। विभिन्न पहलुओं से देखा जाए तो यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय रूझान है।

पेइतो व्यवस्था को नेविगेशन पोजिशनिंग और दूरसंचार की डेटा ट्रांसमिशन दो फंक्शन हैं। वह पोजिशनिंग, नेविगेशन तथा टाइमिंग (पीएनटी), वैश्विक शॉर्ट मैसेज कम्यूनिकेशन, अंतरराष्ट्रीय खोज व बचाव, सैटेलाइट-आधारित ऑग्मेंटेशन, ग्राउंड-बेस्ड इनग्रेशन, सटीक पॉइंट पोजीशनिंग समेत सात वर्गों की सेवा दे सकती है। पेइतो व्यवस्था के प्रवक्ता रान छंगछी ने इस अगस्त में बताया था कि वर्तमान में अधिकांश मोबाइल फोन पेइतो व्यवस्था का प्रयोग कर सकते हैं।

पेइतो नेविगेशन व्यवस्था का प्रयोग एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय रूझान है

उन्होंने कहा, अधिकांश स्मार्ट फोन पेइतो फंक्शन का समर्थन करते हैं और पेइतो की ग्राउंड-बेस्ड आगमेंटेशन एप्पल से लैस मोबाइल फोन बाजार में उतारे गये हैं। अब पेइतो पर आधारित चिप, मॉड्यूल, कार्ड, टर्मिनल और संचालन सेवा समेत एक संपूर्ण व्यावसायिक श्रृंखला बन चुकी है।

वर्तमान में पेइतो और अमेरिका, रूस तथा यूरोपीय संघ की उपग्रह नेविगेशन व्यवस्थाओं के बीच अनुकूलन और सहयोग निरंतर गहरा हो रहा है। पेइतो नागरिक उड्डयन, समुद्री मामले, बचाव उपग्रह, दूरसंचार जैसे क्षेत्रों के अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों में शामिल हुआ है। पेइतो व्यवस्था का समर्थन करने वाला अंतरराष्ट्रीय मानदंड जारी किया गया है। पेइतो संबंधी उत्पाद 120 से अधिक देशों और क्षेत्रों में निर्यात किये गये हैं, जो 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हैं। पेइतो पर आधारित भू-मैपिंग, परिशुद्धता कृषि, डिजिटल निर्माण, स्मार्ट बंदरगाह का प्रयोग आसियान के सदस्य देशों, दक्षिण एशिया, पूर्वी यूरोप, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में सफलतापूर्वक किया गया है।

यांग क्वांग यू ने बताया कि भविष्य में वैश्विक सेवा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में पेइतो व्यवस्था के इस्तेमाल की विशाल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, सहयोग एक आम रूझान है। यह निसंदेह है कि विभिन्न नेविगेशन व्यवस्थाओं के बीच वाणिज्यिक प्रतिस्पर्द्धा मौजूद है, लेकिन सहयोग का बहिष्कार नहीं किया जाता। भविष्य में हम नेविगेशन उपग्रह के इस्तेमाल का विस्तार करेंगे और एक दूसरे का लाभ उठा सकेंगे। यह एक साझा जीत वाला विकल्प है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम