चीनी विज्ञान अकादमी और श्रीलंकाई जल आपूर्ति मंत्रालय ने सहयोग मजबूत करने पर समझौता किया

2020-10-15 17:26:21 CRI

चीनी विज्ञान अकादमी और श्रीलंकाई जल आपूर्ति मंत्रालय ने सहयोग मजबूत करने पर समझौता किया

श्रीलंका स्थित चीनी चार्ज द अफेर्यस हू वेई और श्रीलंका के जल आपूर्ति मंत्री वासुदेव नानायक्कारा ने 14 अक्तूबर को क्रमशः चीनी विज्ञान अकादमी और श्रीलंकाई जल आपूर्ति मंत्रालय की ओर से सहयोग ज्ञापन के पूरक समझौते पर हस्ताक्षर किये। दोनों पक्ष जल गुणवत्ता के अनुसंधान और गुर्दा रोग के स्रोत की खोज आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करेंगे।

हू वेई ने कहा कि चीन श्रीलंका द्वारा प्रस्तुत पेयजल की गुणवत्ता और स्वास्थ्य के सवाल पर बड़ा ध्यान देता है और संबंधित व्यवस्था के जरिए श्रीलंका के साथ सहयोग कर रहा है। विश्वास है कि सहयोग करने से श्रीलंकाई लोगों को फायदा मिलेगा।

वहीं, नानायक्कारा ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सहयोग से श्रीलंका के लोगों को लाभ मिला है। श्रीलंका चीन के साथ सहयोग घनिष्ठ करेगा और संबंधित काम को आगे बढ़ाएगा, ताकि दोनों देशों की जनता को ज्यादा लाभ मिल सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम