2009-06-02 13:11:13

ह्वेई जाति की महिला उद्दोगपति ल्यू शी यैन की कहानी का दूसरा भाग

चीन का शीएन उच्च व नवीन उद्यान शानशी आर्थिक विकास का केंद्र है। वर्ष 1999 की मई को सुश्री ल्यू शी यैन ने निश्चय किया कि वे इस स्थल में रेस्तरां खोलेंगी। लेकिन, केवल एक ही महीने में चीन में गाय का रोग फैल गया और लोगों ने गाय का मांस खाना बंद कर दिया। एक महीने में ल्यू शी यैन को 10 लाख चीनी य्वान का नुकसान हो गया। फांग शांग रन रेस्तरां के मैनेजर मा शीन ली ने कहा, उस समय हमारे रेस्तरां में हर दिन केवल कुछ ही मेहमान आते थे। एक दिन में हमारी कमाई केवल हजार य्वान थी, जो कर्मचारियों व मजदूरों के सामान्य वेतन के लिए भी कम थी।

लेकिन, ल्यू शी यैन ने मुसीबत के सामने हार नहीं मानी ।उन्होंने कर्मचारियों के वेतन में कोई भी कटौती नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने अपने घर से पैसे लाकर लोगों को वेतन दिया।इस तरह, रेस्तरां के किसी भी कर्मचारी को रेस्तरां से नहीं हटाया गया।सब लोग ल्यू शी यैन को समर्थन देते थे। ल्यू शी यैन और उन के कर्मचारियों की मेहनत से वर्ष 1999 के अंत में रेस्तरां का व्यवसाय बेहतर होने लगा। वर्ष 2001 और वर्ष 2005 में फांग शांग रन रेस्तरां की चेन क्रमशः शीएन उच्च व नवीन उद्यान में खोली गयीं। दस वर्षों के विकास से फांग शांग रन रेस्तरां शीएन शहर यहां तक शान शी प्रांत की रेस्तरां का मशहूर ब्रांड बन गया।वर्ष 2002 में तत्कालीन चीनी राष्ट्राध्यक्ष च्यांग ज मीन ने शीएन उच्च व नवीन उद्यान का दौरा किया और फांग शांग रन रेस्तरां में खाना भी खाया।

कुल दस वर्षों में ल्यू शी यैन एक बेरोजगार से शान शी प्रांत की मशहूर महिला मुस्लिम उद्योगपति बन गयीं। समृद्ध होने के बाद सश्री ल्यू शी यैन ने अपने कर्त्तव्य पर ज्यादा ध्यान दिया। उन के अनुसार, एक मुस्लिम होने के नाते, मैं अपनी मेहनत से लोगों के लिए कुछ न कुछ अच्छे काम करना चाहती हूं।

सुश्री ल्यू शी यैन ने इधर के वर्षों में दस बच्चों को स्कूल जाने में मदद दी है। ल्यू शी यैन ने संवाददाता को बताया, काम के लिए हमें फांग से बाहर जाना होता है, फिर भी हमें मस्जिद के नजदीक होना चाहिए। हम अपने सामाजिक स्थान और आर्थिक आधार से अपने विश्वास को जवाब दे सकते हैं। मेरी मां, मैं और मेरे पति सभी हज कर चुके हैं,। समाज के लिए काम करना हज की जिम्मेदारी है।

सुश्री ल्यू शी यैन का एक बेटा व एक बेटी है। बेटा अब विश्वविद्यालय में पढ़ता है। ल्यू शी यैन ने बेटे से यह मांग की कि हर हफ्ते एक घंटा निकालकर मस्जिद में नमाज सुने। कुरान पढ़ने के बाद अब बेटा बहुत समझदार हो गया है। वह अक्सर मां की मदद करता है।

बेटी मीडिल स्कूल में पढ़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में बेटी एक श्रेष्ठ विद्यार्थी है। अपनी मां की चर्चा में बेटी चांग श्याओ वेई ने कहा, मेरी मां बहुत मेहनती हैं और व्यस्त भी। लेकिन, जब उन्हें समय मिलता है, तो अवश्य ही मेरे साथ गपशप करती हैं।

र्ष 2008 में ल्यू शी यैन ने शानशी प्रांत के वाणिज्य जगत का प्रतिनिधित्व करके दसवें चीनी राष्ट्रीय महिला प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लिया।ल्यू शी यैन ने संवाददाता से कहा, मैं अल्पसंख्यक जाति की प्रतिनिधि हूं। राष्ट्रीय महिला सम्मेलन की प्रतिनिधि बनना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व सरकार द्वारा अल्पसंख्यक जातियों को दिया गया अधिकार है। मैं सरकार की बहुत आभारी हूं।

सुश्री ल्यू शी यैन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व सरकार की अच्छी नीतियों के कारण ही मुस्लिम और विभिन्न जातियों के नागिरक हालिया सुखी जीवन बिता सकते हैं।

शाम को, ह्वेई फांग शांग के रेस्तरां में लोग स्वादिष्ट खाना खा रहे हैं। पुरानी मस्जिद शाम के सूर्य की किरणों में स्वर्ण से नहाई हुई दिखायी पड़ती है। (श्याओयांग)