2009-05-05 16:49:03

शिन च्यांग में बुनियादी चिकित्सा बीमा व्यवस्था

चीन सरकार के नियम के अनुसार, वर्ष 2010 तक चीन चतुर्मुखी रूप से शहरी नागरिकों की चिकित्सा बीमा व्यवस्था लागू करेगा। गत वर्ष के अक्तूबर माह में चीन के शिन च्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के उरूमुछी शहर, ईली प्रिफेक्चर और अकसू क्षेत्र ने चीन के अन्य शहरों के साथ वर्ष 2007 शहरी नागरिकों की बुनियादी चिकित्सा बीमा व्यवस्था का परिक्षण कार्य शुरु किया है। चीन का शिन च्यांग तीन वर्षों में चतुर्मुखी रूप से शहरी चिकित्सा बीमा व्यवस्था को लागू करेगा।

जांच के अनुसार, विभिन्न कारणों से चीन के शिन च्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश में आधे से ज्यादा शहरों के नागरिक पहले चिकित्सा बीमा व्यवस्था का उपभोग नहीं करते थे। ग्रामीण क्षेत्र में यह अनुपात 80 प्रतिशत से भी ज्यादा था। चिकित्सा फीस इन परिवारों पर भारी बोझ है। एक बार वे गंभीर रूप से बीमार होते हैं, तो बीमारी पर हुआ खर्चा सह नहीं पाते हैं। इसी के मद्देनजर, चीनी राज्य परिषद ने वर्ष 2007 के जुलाई माह में शहरी नागरिकों की बुनियादी चिकित्सा बीमा व्यवस्था के परिक्षण केंद्रों की स्थापना करने के निर्देशक मतों को जारी किया। गत वर्ष के अंत तक, शिन च्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश में चिकित्सा बीमा व्यवस्था उरूमुछी आदि देश के 79 शहरों में लागू की गयी। वृद्धों, बालकों और बेरोजगारों समेत 20 करोड़ से ज्यादा शहरी नागरिकों को चिकित्सा बीमा व्यवस्था में शामिल किया गया है। उरूमुछी शहर से आये प्येन श्वेई ल्येन एक रोगी हैं, उन्होंने कहा, चिकित्सा बीमा होने के बाद मेरी चिंता कम हो गई है। ईलाज की फीस के कुछ पैसे वापस मिल सकते हैं।

प्येन श्वेई ल्येन की माता दींग लेन ईंग ने कहा कि बेटी को दवा देना तो रोजाना का काम बन गया है। पिछले अनेक वर्षों में बेटी सात-आठ बार अस्पताल में भरती की गयी है। उन के घर के लिए यह एक बहुत भारी आर्थिक बोझ है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति ठीक हो गयी है। बेटी ने शहरी नागरिकों की बुनियादी चिकित्सा बीमा व्यवस्था में भाग लिया, इस से कम से कम परिवार का आधे से ज्यादा आर्थिक बोझ कम हो सकता है। सुश्री दींग लेन ईंग के अनुसार, चिकित्सा बीमा व्यवस्था होने से मुझे भारी मदद मिली है। मैं मन में देश की नीति की प्रशंसा करती हूं, यह बहुत अच्छा कदम है। पैसे न हों तो माता-पिता भी मदद नहीं दे पाते हैं।

प्येन श्वेई ल्येन की ही तरह, उरूमुछी में रहने वाले विकलांग फू छ्यांग को भी चिकित्सा बीमा व्यवस्था से लाभ मिला है। बचपन से ही फू छ्यांग अपने पिता जी की देखभाल में रहता है। फू छ्यांग के पिता जी अपने बीमार बेटे की देखभाल करने के लिए बहुत कमजोर हो गए हैं। उन्हें चिंता है कि यदि उन का देहांत हो गया, तो बेटे की देखभाल कौन करेगा। लेकिन, अब फू छ्यांग को हर वर्ष केवल 60 चीनी य्वान देने हैं और वह चिकित्सा गारंटी प्राप्त कर सकता है। फू छ्यांग के पिता जी ने खुशी से कहा, समाज के लोग हमारा बड़ा ख्याल करते हैं, जिन के प्रति मैं आभार प्रकट करना चाहता हूं। चिकित्सा बीमा व्यवस्था ने हमारी बड़ी समस्याओं का समाधान किया है। अब हमारे पास चिकित्सा कार्ड है और विभिन्न क्षेत्रों में गारंटी भी है। चीन की केंद्र सरकार ने कहा है कि तीन वर्षों में पूर्ण रूप से चिकित्सा समस्या का समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार विकलांगों और कमजोर लोगों का बड़ा ख्याल करती है।

शहरी नागरिकों के अलावा, किसान मजदूरों को भी चिकित्सा बीमा व्यवस्था से लाभ मिला है। लम्बे समय से उरूमुछी में काम करने वाले ल्यू तुंग ने पहले चिकित्सा बीमा व्यवस्था में भाग नहीं लिया था। उन्हें अखबारों से खबर मिली कि किसान मजदूर भी उरूमुछी के नागरिकों की ही तरह चिकित्सा बीमा व्यवस्था में शामिल हो सकते हैं, तो वे भी तुरंत चिकित्सा बीमा व्यवस्था में भाग लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा,

बीस य्वान से ले कर दस हजार चीनी य्वान तक बीमा लेना बहुत मूल्यवान है। पहले रोग का इलाज करने के लिए मुझे खुद पैसे देने पड़ते थे, अब मैं भी शहरी नागरिकों की ही तरह चिकित्सा की फीस वापस लेना चाहता हूं। मेरे अनेक मित्रों को यह योजना अच्छी लगी है, इसलिए, वे भी इस में भाग लेना चाहते हैं।

वर्ष 2008 में शिन च्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के शहरी नागरिकों की बुनियादी चिकित्सा बीमा व्यवस्था के परिक्षण केंद्रों में हामी आदि आठ स्थल शामिल किये जाऐंगे। शिन च्यांग आगामी तीन वर्षों में सभी शहरी नागरिकों को बुनियादी चिकित्सा बीमा व्यवस्था मिलेगी। शिन च्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश क्षेत्र के समाज व श्रम गारंटी ब्यूरो की चिकित्सा बीमा दफ्तर के अधिकारी श्री वू श्यो र ने कहा, आम नागरिकों के लिए सब से बड़ी उदार नीति चिकित्सा गारंटी व्यवस्था है। शहरी नागरिकों के पास चिकित्सा बीमा व्यवस्था है, किसान मजदूरों के पास भी चिकित्सा बीमा व्यवस्था है , और किसानों के लिए नये सह चिकित्सा व्यवस्था अपलब्ध है। देश के सभी बच्चों को भी चिकित्सा गारंटी मिली है। वर्ष 2008 में हम ने शिन च्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के आठ प्रिफेक्चरों में चिकित्सा बीमा व्यवस्था लागू करने की योजना बनायी है।