Web  hindi.cri.cn
    037 लाओ शान पहाड़ का ताओ तपस्वी
    2017-07-18 19:39:14 cri

    झूठ का परिणाम 妄话害人

    "झूठ का परिणाम"कहानी को चीनी भाषा में"वांग ह्वा हाई रन"(wàng huà hài rén) कहा जाता है।"वांग ह्वा"का मतलब है झूठी बात बोलना, जबकि"हाई रन"का अर्थ है बुरा परिणाम।

    प्राचीन काल में किसी गांव में च्यांग नाम का एक व्यक्ति रहता था। वह झूठ बोलने में निपुण था। कभी भी सही बात नहीं करता था। यहां तक कि अपने माता पिता से भी वह झूठ बोलता था। इसलिए गांव वासी उसे क्वे ह्वो नाम से संबोधित करते थे। क्वे ह्वो का मतलब था भूत की ज्योति , अर्थात उसकी बातें कब्रस्तान में रात में निकलने वाले टिमटिमाते अग्निपिंड की ही तरह कभी सही रूप में नहीं दिखती थी।

    जब कोई अपरिचित व्यक्ति उससे रास्ता पूछता, तो वह उसे गलत दिशा बता देता, इस तरह बहुत से लोग उसकी झूठी बातों में फंसकर गलत जगह पहुंचे। इसलिए उससे परिचित लोग उसकी बातों पर कभी भी विश्वास नहीं करते थे। इस तरह वह लोगों के बीच बदनाम हो गया।

    एक दिन, च्यांग अपने पिता के साथ रिश्तेदार से मिलने के लिये दूर किसी जगह गया। लौटते वक्त दिन ढल गया और अंधेरा होने लगा। दोनों बाप-बेटे जल्दबाजी में घर लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच वे रास्ते भटक गए। चांद की हल्की रोशनी में उन्हें आगे कुछ दूरी पर कई लोग खेत के पास बैठे दिखाई दिए। च्यांग ने आगे बढ़कर उन लोगों से पूछा:"च्यांग छुन गांव किधर है?"

    उन लोगों ने एक दिशा की ओर इशारा करते हुए कहा:"उधर उत्तर में चले जाओ, चार पांच घंटे में पहुंच जाओगे।"

    च्यांग और उसका पिता उन लोगों द्वारा दिखाई दिशा में आगे चल दिए, और उत्तर की दिशा में चार पांच घंटे तक बढ़ते रहे, तब उन्हें पता चला कि वह ग़लत दिशा में जा रहे थे। दूर-दूर तक आस पास कोई गांव नहीं दिखायी दिया, आगे भी खेत ही खेत नजर आ रहे थे।

    रास्ते भटकते हुए तभी दो आदमी उनके सामने आ गए। च्यांग ने तुरंत पास जाकर रास्ता पूछा कि च्यांग छुन गांव किधर है?

    दोनों लोगों ने बाईं तरफ़ के रास्ते की ओर इशारा करते हुए बताया:"उधर चले जाओ, च्यांग छुन गांव पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।"

    च्यांग और उसके पिता उन लोगों द्वारा बताये गए रास्ते पर चलने लगे और तेज़ कदमों में आगे बढ़े, लेकिन ज्यादा दूर भी नहीं चले थे कि दलदल वाली ज़मीन में गिर पड़े। दोनों छटपटाते हुए दलदल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जितनी जोर से छटपटा रहे थे, उतनी गहरी दलदली मिट्टी के भीतर धंसते गए। डर के मारे वे चिल्लाने लगे "बचाओ!बचाओ! इसी बीच च्यांग को अपने पास किसी के हंसने की आवाज़ सुनाई दी। पर किसी की छाया नहीं दिखाई दी:"वाह रे वाह, झूठ बोलने वाला भी परेशानी में पड़ गया है।"

    इस घटना के बाद गांव वासियों को गांव के बाहर दलदल जमीन में च्यांग के जूते मिले।

    "झूठ का परिणाम"यानी चीनी भाषा में"वांग ह्वा हाई रन"(wàng huà hài rén) नाम की नीति कथा हमें बताती है कि हमें जीवन में झूठ नहीं बोलना चाहिए। इसके परिणाम अच्छे नहीं होते।


    1  2  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040