Web  hindi.cri.cn
    031 गुमराह बकरी की तलाश
    2017-06-06 19:51:37 cri

    आगे की गाड़ी का सबक 前车之鉴

    "आगे की गाड़ी का सबक"कहानी को चीनी भाषा में"छ्यान छअ च च्यान"(qián chē zhī jiàn) कहा जाता है। इसमें"छ्यान"का अर्थ है आगे या पूर्व,"छअ"का अर्थ है गाड़ी,"च"का अर्थ है का, और अंतिम शब्द"च्यान"का अर्थ है किस से सीखना या सबक लेना।

    चीन के हान राजवंश (ईसा पूर्व 202 से ईस्वी 220 तक) की कहानी है। आज से दो हजार वर्ष पूर्व, हान राज्य के लो-यांग नगर में च्या ई नाम का एक विद्वान था। वह बचपन से ही असाधारण प्रतिभाशाली था, जो बाल प्रतिभा के नाम से मशहूर था। 18 वर्ष की आयु तक उसके लेख देश भर में प्रसिद्ध हो गए।

    हान राजवंश का सम्राट वुनती च्या ई का प्रशंसक था। उसने चा-ई को राजधानी में बुलाकर राजकीय विद्यालय के ऊंचे पद पुर नियुक्त किया। उस समय च्या ई सिर्फ बीस साल का था।

    एक बार, च्या ई ने सम्राट वुनती को एक लेख लिख कर देश के प्रशासन के सिद्धांत की चर्चा की। च्या ई ने अपने लेख में हान राज्य के पूर्ववर्ती राजवंश --छिन राज्य (ईसा पूर्व 221 से ईसा पूर्व 207 तक) के पतन के कारण का विश्लेषण करते हुए कहा:"छिन राजवंश के दरबारी अधिकारी ने चाओ क्वो सम्राट के युवराज हु-हाई को शिक्षा देने में केवल अपराधियों और विरोधियों को मौत की सजा देने के तरीके सिखाए है। इसलिए राज्य के प्रशासन के लिए युवराज हु-हाई को मात्र अपराधियों की हत्या करने तथा उनके परिजनों का खात्मा करने के तरीके मालूम हैं।

    सम्राट छिन श ह्वांग की मृत्यु के बाद हु-हाई सम्राट की गद्दी पर बैठा। दूसरे दिन ही वह लोगों की हत्या करने लगा। उसके अधिकारी जब भी उसे सही सलाह देते थे, तो वह उन्हें अपना विरोधी या झूठा आरोपी समझता था। जो उसे राज्य प्रशासन के तरीके पेश करते थे, तो वह उन्हें बकवास समझता था। वह लगातार लोगों की हत्या करता रहा।"

    च्या ई ने अपने लेख में हु-हाई की बर्बरता का विश्लेषण करते हुए कहा:"उसकी क्रूरता जन्मसिद्ध नहीं थी, वह गलत शिक्षा का परिणाम था। छिन राज्य के पतन का प्रत्यक्ष कारण उसका क्रूरतापूर्ण शासन था। इसलिए हमें छिन राज्य से सबक सीखना चाहिए।"

    च्या ई ने उदाहरण देते हुए कहा:"कहावत है कि आगे की गाड़ी पलट जाए, तो पीछे की गाड़ी को उससे सीख लेनी चाहिए और फिर से वही दुर्घटना होने से बचना चाहिए। छिन राजवंश का पतन हुआ था, हमारे हान राजवंश को उसके पतन के कारणों का पता लगा कर बचना चाहिए।"

    "आगे की गाड़ी का सबक"यानी चीनी भाषा में"छ्यान छअ च च्यान"(qián chē zhī jiàn) कहानी का अर्थ है आगे वाली गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पीछे वाली गाड़ी सचेत हो जाती है। यानी दूसरों की गलतियों से लोग सबक सीख सकते हैं। यह कहानी हमें अपने जीवन में सीख लेने का संदेश भी देती है।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040