Web  hindi.cri.cn
    28 गधे पर सवार गधे की तलाश
    2017-05-16 19:56:53 cri

    यु कोंग का पहाड़ हटाना 愚公移山

    "यु कोंग का पहाड़ हटाना"नाम की कहानी को चीनी भाषा में"यु कोंग यी शान"(yú gōng yí shān) कहा जाता है। इसमें"यु कोंग"एक बुढ़े का नाम है।"यी"का अर्थ है स्थानांतरण करना, इस कहानी में"यी"का अर्थ है हटाना। चौथा शब्द"शान"है पहाड़ या पर्वत।

    कहा जाता है कि प्रचीन चीन में दो बड़े पहाड़ थे। एक का नाम थाई-हांग पर्वत था और दूसरा वांग वु पर्वत। दोनों पहाड़ों की उत्तरी तलहटी में यु कोंग नाम का एक बुजुर्ग रहता था। अपने जीवन के अस्सी से अधिक सालों में जब वह दूसरी जगह जाता था, तो घर के सामने दो बड़े पहाड़ होने के कारण रास्ता बाधित होने से उसे एक बड़ा चक्कर लगाना पड़ता था।

    एक दिन, उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को बुलाकर अपना यह इरादा बताया:"मैं और तुम सभी के साथ मिलकर सामने खड़े इन दो पहाड़ों को हटाना चाहता हूं, चाहे इस काम में पूरी ज़िंदगी क्यों न लग जाय। तुम लोग क्या सोचते हो?"

    परिवार के सभी सदस्य यु कोंग के सुझाव पर सहमत हुए, पर यु कोंग की पत्नी ने यह समस्या पेश की:"हम सभी मिलकर एक छोटे से पहाड़ को हटाने में भी अक्षम है, फिर इन दोनों विशाल पहाड़ों को भला कैसे हटा पाएंगे?मुश्किल और भी है कि इस काम से निकलने वाले पत्थर और मिट्टी को कहां डाला जाएगा?"

    इस सवाल पर बहस होने के बाद यह तय किया गया कि पत्थर और मिट्टी को पूर्व के समुद्री किनारे पर छोड़ा जाएगा।

    दूसरे ही दिन, यु कोंग के निर्देशन में परिवार के सभी बेटों और पोतों ने पहाड़ को हटाने का काम शुरू किया। पहाड़ हटाने की गति तेज़ नहीं थी, किन्तु वे अपने लक्ष्य पर डटे रहे। केवल जरूरी काम के लिए ही कभी घर वापस जाते थे।

    ची सो नाम का एक बूढ़े ने जब यु कोंग की यह कहानी सुनी, तो उसने विशेष रूप से वहां जाकर उसे समझाया:"आप लोग बड़े बेवकूफ हैं। आपकी क्या उम्र हो गई और आपके परिवार की क्या शक्ति है, जो इन दोनों बड़े-बड़े पहाड़ों को हटा सकते हैं?"

    यु कोंग ने जवाब में कहा:"आप सच में बेवकूफ़ हैं। आप समझने की कोशिश करें, मेरी मृत्यु के बाद मेरे पुत्र यही काम जारी रखेंगे, पुत्र की मृत्यु होने के बाद पोते होंगे, पोतों के भी अपने पुत्र होंगे---, इस तरह हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी आएगी, कभी खत्म नहीं हो सकेगी, जबकि ये पहाड़ और ऊंचे नहीं हो सके। क्या इन्हें समतल नहीं बनाया जा सकता?"

    यु कोंग की अद्यमय भावना से वहां के गिरीदेवता बहुत प्रभवित हुए, उन्होंने स्वर्ग के राजा को इसकी रिपोर्ट दी। स्वर्ग के राजा भी बहुत प्रभावित हुए, उन्होंने दो बाहुबली देवताओं को उन दो पहाड़ों को उठा लाने का आदेश दिया। तब से यु कोंग के घर के सामने खड़े दो पहाड़ हट गए और बाहर जाने का रास्ता खुल गया।

    "यु कोंग का पहाड़ हटाना"यानी चीनी भाषा में"यु कोंग यी शान"(yú gōng yí shān) नाम की कहानी चीन में बहुत लोकप्रिय है, वह लोगों को बताती है कि कोई भी मुश्किल काम पूरा किया जा सकता है, बशर्ते कि हम में उसे पूरा करने का पक्का संकल्प हो।


    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040