Web  hindi.cri.cn
    28 गधे पर सवार गधे की तलाश
    2017-05-16 19:56:53 cri

    गधे पर सवार गधे की तलाश 骑驴找驴

    "गधे पर सवार गधे की तलाश"नाम की कहानी को चीनी भाषा में"छी ल्यु ज़ाओ ल्यु"(qí lǘ zhǎo lǘ) कहा जाता है। इसमें"ल्यु"जानवर गधा है, और"छी"एक क्रिया शब्द है, जिसका अर्थ है सवार होना, जबकि तीसरा शब्द"ज़ाओ"क्रिया शब्द भी है, अर्थ है खोजना या तलाश करना।

    बहुत पहले की कहानी है। कहते है कि वांग शान नाम का एक व्यक्ति था। एक दिन वह पांच गधों को हांकते हुए बाजार जा रहा था। और खुद वह एक गधे पर सवार था।

    रास्ते में उसने गधों की संख्या गिनी, क्योंकि उसे डर था कि कहीं रास्ते में कोई गधा रास्ता भटक सकता है। उसने एक, दो, तीन, चार गिनना शुरू किया। "अरे सिर्फ चार हैं।"वांग शान चिल्लाया

    उसने फिर गिनती की:"एक, दो, तीन, चार"। फिर गधों की संख्या चार ही निकली। उसने फिर गिनती की, संख्या चार ही निकली।

    वांग शान को बड़ा आश्चर्य हुआ:"मैं पांच गधे लेकर आया था, लेकिन अब चार ही कैसे रह गए?"

    वह लापरवाही के लिए खुद को कोसने लगा, कि मेरी वजह से गधा खो गया है।

    वांग शान गधों को लेकर बाजार पहुंचा। वह गधे की पीठ से कूद कर जमीन पर उतरा। फिर से गधों की संख्या गिनी:"एक, दो, तीन, चार, पाँच।" गंधों की संख्या पांच हो गई। एक भी कम नहीं हुई, तब उसे समझ आया कि रास्ते में जब गधों की संख्या गिनी थी, तब वह उस गधे को गिनना भूल गया, जिस पर वह खुद सवार था।

    "गधे पर सवार गधे की तलाश"यानी चीनी भाषा में"छी ल्यु ज़ाओ ल्यु"(qí lǘ zhǎo lǘ) नाम की कहानी बताती है कि जो चीज़ अपने हाथ में है, उसकी तलाश करना बेवकूफ़ों वाला काम है।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040