Web  hindi.cri.cn
    27 बेटों को शिक्षा
    2017-05-09 19:13:22 cri

    चंग राज्य के व्यक्ति का जूता खरीदना 郑人买履

    "चंग राज्य के व्यक्ति का जूता खरीदना"नाम की कहानी को चीनी भाषा में"चंग रन माई ल्यु"(zhèng rén mǎi lǚ) कहा जाता है। इस में"चंग"प्राचीन काल में एक राज्य का नाम था,"रन"तो मानव या व्यक्ति है, जबकि"माई"का अर्थ है खरीदना और"ल्यु"का अर्थ है जूता।

    प्राचीन चीन का चंग राजवंश था। उस राजवंश का एक नागरिक अपने लिए एक जोड़ा जूता खरीदना चाहता था। अपने लिए ठीक जूता खरीदने के लिए उसने दुकान में जाने से पहले घर में अपने पांव के नाप का एक कागज़ी नमूना काट कर बनाया।

    वह चंग राजवंशी व्यक्ति पैदल चलकर दस मील दूर के एक बाजार पहुंचा। बाजार बड़ा था। उसमें कई रंग के जूते बिकते थे, लेकिन उस व्यक्ति को एक भी जूता पसंद नहीं आया। अन्त में एक दुकान में उसे एक जोड़ा जूता पसंद आया और उसे खरीदने का मन भी किया।

    चंग राजवंशी ने जब अपनी जेब में कागज़ के जूते का नमूना निकालने के लिए हाथ डाला, तो पता लगा कि कागज़ का वह नमूना जेब में नहीं है। उसे वह घर पर ही भूल गया है। वह व्यक्ति तुरंत दौड़कर वापस घर लौटा और कागज़ का नमूना लेकर फिर बाजार की ओर जाने लगा।

    घर से बाज़ार की दूरी दस मील थी। आने-जाने में बहुत समय खर्च हो गया। जब वह हांफते हुए दोबारा बाजार पहुंचा, तब तक बाजार बन्द हो चुका था। बीस मील का रास्ता उसने व्यर्थ में ही तय किया, और जूता नहीं खरीद सका।

    किसी ने उस व्यक्ति से पूछा कि जूता खरीदने के लिए आपके पास पांव तो हैं, उनकी नाप लेकर तुमने जूता खरीदने की कोशिश क्यों नहीं की?तो उस व्यक्ति ने जवाब में कहा:"मुझे कागज़ के नमूने पर भरोसा है, पांव पर नहीं।"

    "चंग राज्य के व्यक्ति का जूता खरीदना"यानी चीनी भाषा में"चंग रन माई ल्यु"(zhèng rén mǎi lǚ) एक व्यंगात्मक कथा है, चंग राजवंश का वह व्यक्ति अपने पांव की नाप लेकर बनाए गए कागज़ी नमूने पर विश्वास करता था, पर अपने पांव पर नहीं। वाकई में है ना बेवकूफ़।

    1  2  3  4  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040