Web  hindi.cri.cn
    क्या भारत को एक पट्टी एक मार्ग में भाग लेना चाहिए?
    2017-05-08 19:19:13 cri

    तीसरा, एक पट्टी एक मार्ग किसी एक पट्टी या एक मार्ग का नहीं है, जबकि वह एक क्षेत्रीय सहयोग नेटवर्क है, जो एक सुनियोजित परियोजना है।

    एक पट्टी एक मार्ग का आह्वान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा 2013 के अंत में अलग अलग तौर पर कज़ाकिस्तान और इंडोनेशिया में प्रस्तुत किया गया था। इस आह्वान के लिए हम नम्बर 1 से नम्बर 8 तक बता सकते हैं।

    "1" का अर्थ है, समुदाय का निर्माण करना, जिसमें कल्याण, विकास, कर्तव्य यहां तक आम भाग्य के समुदाय का निर्माण करना शामिल है। इसका मकसद विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता का सम्मान करने, खुलेपन, समातना और विभिन्न पक्षों पर विचार करके क्षेत्रीय स्तर पर चिरस्थायी शांति और अनवरत समृद्धि को साकार करना है।

    "2"का अर्थ है, एशिया इस पक्षी के लिए थल और समुद्र के पंखे जोड़ना, जिसका मुख्य भाग यूरोप और एशियाई महाद्वीप और आसपास का समुद्री क्षेत्र है।

    "3" का अर्थ है, समान विचार विमर्श, समान निर्माण, समान उपभोग तीन सिद्धांतों का कड़ाई से पालन करना।

    "4" का अर्थ है, यूरोप और एशियाई महाद्वीप के 4 अरब से ज्यादा आबादी पर असर पड़ना। कुल 40 से ज्यादा देशों ने चीन के साथ एक पट्टी एक मार्ग सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया है। मई माह के शिखर मंच के दौरान और 40 से ज्यादा देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन चीन के साथ सहयोग दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे। अभी तक 100 से ज्यादा देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने एक पट्टी एक मार्ग का समर्थन किया, जिनमें भीतरी मंगोलिया, नेपाल, मलेशिया जैसे विकासमान देश हैं और ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस सहित विकसित देश भी हैं।

    "5" का मुख्य विषय है नीति, बुनियादी संरचनाओं, व्यापार, वित्त और सांस्कृतिक आवाजाही के पाँच संपर्क।

    "6" का अर्थ है, एक पट्टी एक मार्ग की बुनियादी संरचना चीन, रूस और भीतरी मंगोलिया, नये एशिया-यूरोप थलीय पुल, चीन-मध्य एशिया-पश्चिम एशिया, चीन-पाकिस्तान, बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यामार और चीन-इन्डोचाइना प्रायद्वीप कुल छह आर्थिक कॉरिडोर हैं।

    "7" का अर्थ है, पूर्वोत्तर एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, मध्यम एशिया, पश्चिम एशिया-उत्तरी अफ्रीका, रूस, यूरोप और अन्य क्षेत्र कुल सात भौतिक क्षेत्र होते हैं। विश्व के सभी देशों के लिए एक पट्टी एक मार्ग खुला है। हाल में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा कि चीन अमेरिका के इस ढांचे के अधीन सहयोग में भाग लेने का स्वागत करता है। साथ ही चीन दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित न्यूजीलैंड के साथ भी संबंधित सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका है।

    "8" का अर्थ है, बुनियादी संरचनाओं के आपसी संपर्क, औद्योगीकरण, ऊर्जा और संसाधनों का विकास, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग, वित्तीय सहयोग, सांस्कृतिक आवाजाही, पारिस्थितिकी संरक्षण और समुद्री सहयोग आठ प्राथमिक क्षेत्र हैं।

    1 2 3 4 5 6 7 8
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040