Web  hindi.cri.cn
    ग्वादर बंदरगाह में एक शनछन वासी का जीवन
    2017-04-24 18:30:29 cri

    मुनीर अहमद जान ने कहा कि शनछन हमारे लिये सीखने का नमूना है। 30 वर्षों पहले शनछन एक छोटा सा गांव था, लेकिन अब एक परिपक्व स्मार्ट शहर बन गया है। हू याओ चोंग की पत्नी शनछन शहर में काम करती हैं। इसलिए वे वर्ष 2008 शनछन शहर में बस गए। उनकी नज़र में ग्वादर बंदरगार और शनछन के विकास की स्थिति बराबर है। हू याओ चोंग ने कहा कि दोनों शहर बंदरगाह शहर है और बंदरगाह के विकास की कुछ बुनियादी है। नीति, पूंजी और प्रतिभावान व्यक्ति क्षेत्र में सरकार उस शहर का समर्थन करती है। लेकिन शनछन उच्च तकनीक, वित्तीय और बंदरगाह के विकास को आगे बढ़ा रहा है। शनछन हांगकांग के पास है, विकास के दौरान हांगकांग के कुछ प्रकार्य भी करता है। लेकिन ग्वादर के पास इतना अच्छा पड़ोसी नहीं है। इसलिए उसके विकास का एक विशेष रास्ता है।

    इस वर्ष शनछन के विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना की 37वीं वर्षगांठ है। हू याओ चोंग की नज़र में आज के ग्वादर बंदरगाह की श्रेष्ठताएं 37 वर्षों से पहले के शनछन से अधिक हैं। सबसे पहले उस वर्ष चीन का अर्थतंत्र अविकसित था और चीन में विदेशी पूंजी नहीं थी। लेकिन चीन द्वारा प्रस्तुत "एक पट्टी एक मार्ग" प्रस्ताव के तहत चीन और पाकिस्तान ग्वादर बंदरगाह के विकास पर ज़ोर देते हैं। दूसरा, चीन और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध बहुत स्थिर हैं। अफ्रीका, दक्षिण एशिया के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले ग्वादर बंदरगाह का राजनीतिक ख़तरा नहीं है। तीसरा, मताधिकार समझौते के अनुसार ग्वादर बंदरगाह में प्रवेश करने वाले उपक्रमों के अनेक विशेष नीतिगत उदार हैं। इसकी चर्चा करते हुए हू याओ चोंग ने कहा कि विश्व में कई मुक्त व्यापार क्षेत्र हैं, जैसे शांगहाई, थिएनचिन, केन्या, इथियोपिया और चिली आदि। लेकिन ग्वादर फ्री ज़ोन की 23 वर्षों की कर नीति का समय सबसे लम्बी है। एक उपक्रम पर टैक्स का सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है।

    इसके अलावा ग्वादर बंदरगाह का बड़ा भौगोलिक लाभ है। वह अफ़ग़ानिस्तान और चीन की सेवा कर सकता है और आसपास के कुछ महत्वपूर्ण बंदरगाहों को भी जोड़ता है। इसलिए उसके एक क्षेत्रीय प्रभावशाली बंदरगाह बनने की संभावना है। अनेक उपक्रम वहां अपने प्रवासी गोदाम और उत्पादन के आधार बनाने को तैयार हैं।

    (वनिता)


    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040