Web  hindi.cri.cn
    ग्वादर बंदरगाह में एक शनछन वासी का जीवन
    2017-04-24 18:30:29 cri

    35 वर्षीय हू याओ च्योंग शनछन में रहने वाले च्यांग शी वासी हैं और 38 वर्षीय कू सोंग थाओ लंदन में रहने वाले थिएनचिन वासी हैं। 22 मार्च को उन्होंने दक्षिणी पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पहुंचकर एक व्यवसाय के लिए बातचीत की। कू सोंग थाओ ने लंदन में नो लोगो नाम का एक ब्रांड स्थापित किया। अभी इस ब्रांड की यूरोप के साइकिल बाज़ार में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कू सोंग थाओ का साइकिल कारखाना चीन के थिएनचिन शहर में है। उनकी योजना है कि ग्वादर बंदरगाह में एक स्थानीय कारखाना बनाने की है, जिसकी क्षमता 10 हजार साइकिलें बनाने की होगी और 2 से 3 सौ मज़दूर इस कारखाने में काम करेंगे। ये साइकिलें यूरोप में बेची जाएंगी।

    ग्वादर शहर का चुनाव करने के कारण की चर्चा करते हुए कू सोंग थाओ का जवाब आसान है। उन्होंने कहा कि पहला श्रम लागत कम आएगी। पाकिस्तान में निर्माण श्रमिकों का वेतन थिएनचिन शहर के श्रमिकों की तुलना में एक तिहाई है। दूसरा, चीन में उत्पादित साइकिलें पूर यूरोप की एंटी-डंपिंग नीति है। पाकिस्तान में बनाई गई साइकिलों की लागत कम आएगी। तीसरा, पाकिस्तान में कच्चा माल सस्ता है। इसके अलावा पाकिस्तान के कई लोगों को एंग्रेजी आती है। यूरोपीय संस्कृति के बारे में उन्हें अच्छी जानकारी है। यह पाकिस्तान में पूंजी निवेश करने का कुछ श्रेष्ठताएं हैं।

    ग्वादर बंदरगाह के फ्री ज़ोन कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक के रूप में हू चाओ च्योंग ने पिछले वर्ष कू सोंग थाओ की तरह के एक हज़ार से अधिक निवेशकों का सत्कार किया।

    ग्वादर बहुत बढ़िया गहरे पानी वाला बंदरगाह है, जहां पर बर्फ नहीं जमती। ग्वादर बंदरगाह वैश्विक तेल आपूर्ति के मुख्य रास्ते होर्मुज जलडमरू मध्य क्षेत्र से केवल 4 सौ किलोमीटर दूर है। वर्ष 2013 से चीनी प्रवासी पोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड को ग्वादर बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार मिला था। योजना के अनुसार वर्ष 2022 तक ग्वादर बंदरगाह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा बंदरगाह और शिपिंग केंद्र बनेगा।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040