Web  hindi.cri.cn
    शैक्षिक सहयोग विभिन्न देशों की जनता के सांस्कृतिक आवाजाही का आधार है
    2017-04-22 19:12:16 cri

    शिनच्यांग विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आवाजाही अकादमी की स्थापना जनवरी 2008 में हुई, जो मुख्यतः विदेशी छात्रों का चीनी भाषा पढ़ाई कार्य संभालता है। 2011 से 2016 के बीच शिनच्यांग विश्वविद्यालय ने कुल मिलाकर 4353 विदेशी छात्रों को भर्ती किया और बहुस्तरीय विदेशी छात्रों की शिक्षा प्रणाली स्थापित की है।

    दैनिक चीनी भाषा पढ़ाई कार्य को अच्छी तरह अंजाम देने के लिए शिनच्यांग विश्वविद्यालय छात्रों के सांस्कृतिक जीवन को भी बड़ा महत्व देता है। वह चाहता है कि रंग बिरंगे सांस्कृतिक गतिविधियों से चीनी छात्रों व विदेशी छात्रों के आदान प्रदान को मजबूत किया जा सकेगा, ताकि वे लोग एक दूसरे के इतिहास व संस्कृति को जान सकें और सच्चे माइने में एक दूसरे से सीख सकें। शिनच्यांग विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आवाजाही अकादमी के टीचर मेरिजीया अलिम ने बताया,हर महीने में हम कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करते हैं। कुछ पढ़ाई संबंधी गतिविधियां हैं, कुछ प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियां हैं और अन्य कुछ खेल कूद संबंधी गतिविधियां हैं। इन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। हर साल विदेशी छात्रों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन भी किया जाता है। कम से कम 5 या 6 देशों के छात्र इस तरह के उत्सव में भाग लेते हैं। वे लोग अपने देशों में खान-पान, संस्कृति और वेशभूषा जैसी चीज़ों का प्रदर्शन करते हैं। गतिविधियों में वे अपने देश के परम्परागत कपड़े पहनते हैं और अपने द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों की तैयारी भी करते हैं। कुछ समय वे अपने देशों के दर्शनीय स्थलों के फोटों की प्रदर्शनी भी करते हैं, ताकि अनेक छात्र इन से आकर्षित कर सकें।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040