Web  hindi.cri.cn
    चीनी इलेक्ट्रिक पावर निर्माण समूह ने अफ्रीका के स्थानीयकरण निर्माण में जोर दिया
    2017-04-11 08:51:47 cri

     

    वांग बिन ने यह जानकारी दी कि 8 मार्च को केन्या की राजधानी नैरोबी में स्थापित और काम शुरू किया गया दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका क्षेत्रीय मुख्यालय अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय समूह के निर्माण को आगे बढाने, स्थानीयकरण निर्माण के कदम में तेजी लाने के लिए स्थापित चीनी इलेक्ट्रिक पावर निर्माण समूह के 6 क्षेत्रीय मुख्यालयों में से एक है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय मुख्यालय और मध्य-पश्चिमी अफ्रीका क्षेत्रीय मुख्यालय के बाद औपचारिक रूप से कार्य शुरू होने वाला तीसरा क्षेत्रीय मुख्यालय है। पूर्वी और दक्षिण अफ्रीका के कंनीया, इथियोपिया, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका समेत 26 देशों में उस का व्यवसाय है।

    वांग बिन ने कहा कि वर्तमान में चीनी इलेक्ट्रिक पावर निर्माण समूह कंनीया आदि क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग का नया स्वरूप अब शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हमारे तीन प्रकार का व्यवसाय है। पहला, पारंपरिक बिजली कारोबार। दूसरा, बुनियादी संस्थापन। और तीसरा, जल संसाधन और पर्यावरण। इस के अलावा हमारे व्यापारिक स्वरूप बदल किया जा रहा है। हमने कंनीया के लामू बिजली घर जैसे स्थानीय पीपीपी परियोजना में प्रवेश किया। अफ्रीका में तीन नेटवर्क का निर्माण करने, देशों के बीच जोड़ने, बिजली जाल के जोड़ने जैसे क्षेत्रों में हमारे विचार अधिक हैं। अब इस पर अमल किया जा रहा है।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040