Web  hindi.cri.cn
    परिवहन समर्थन से आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढाया जाएगा
    2017-03-21 08:58:40 cri

    चीनी राज्य परिषद ने हाल ही में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की 13वीं पंचवर्षीय योजना की व्यापक परिवहन व्यवस्था के विकास की परियोजना जारी की। परियोजना के अनुसार वर्ष 2020 तक बुनियादी तौर पर सुरक्षित, सुविधाजनक, कुशल और हरित आधुनिक व्यापक परिवहन व्यवस्था स्थापित होगी। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार कमेटी के प्रधान के परिचय के अनुसार भविष्य में चीन में परिवहन समर्थन से आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

    आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में चीन में हाई-स्पीड रेलवे, राजमार्गों, अर्बन मास ट्रांजिट की कुल लम्बाई, समुद्र तटीय बंदरगाहों में 10 हजार टन और इससे ऊपर बर्थों की संख्या दुनिया में पहले स्थान पर है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का तेज़ विकास हो रहा है, यातायात और परिवहन के बुनियादी संस्थापनों के नेटवर्क का निर्माण प्रारंभिक रूप से पूरा हो चुका है। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार कमेटी के महासचिव ली फूमिन ने परिचय देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की 12वीं पंचवर्षीय योजना लागू करने के दौरान चीन के यातायात और परिवहन की सेवा का स्तर उन्नत हो रहा है।

    ली फूमिन ने कहा कि रेलवे और नागरिक उड्डयन के यात्रियों की संख्या की औसत वार्षिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत से भी अधिक रही। वैश्विक कंटेनर की इनपुट क्षमता विश्व में सबसे आगे 10 स्थानों में से 7 चीन के हैं। कूरियर सेवाओं की संख्या की औसत वार्षिक वृद्धि दर 50 प्रतिशत से भी अधिक है। नगरों के बीच, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सेवा की क्षमता निरंतर उन्नत हो रहा है।

    इसके साथ-साथ चीन में उच्च गति रेल, इलेक्ट्रिक कारों, विशेष जहाजों, घरेलू बड़े यात्री विमान, मध्यम गति और कम गति वाले मैग्नेटिक लेविटेशन रेल परिवहन आदि क्षेत्रों में तकनीक के अध्ययन और इसके उपयोग में प्रगति हासिल हुई है।

    लेकिन आर्थिक विकास की नई स्थिति में चीन के उत्पादकता ढांचे, औद्योगिक संरचना, खपत और वितरण की स्थिति में बदलाव तेज़ी से आ रहा है। चीन के यातायात और परिवहन परियोजना विभाग के उपाध्यक्ष च्यांग दावेई ने परिचय देते हुए कहा कि भविष्य में चीन की यातायात और परिवहन व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और विकास की आवश्यकता के बीच अन्तर मौजूद है। रेलवे का बाजारीकरण, हवाई क्षेत्र प्रबंधन, तेल और गैस पाइपलाइन नेटवर्क संचालन व्यवस्था, परिवहन के निवेश और वित्तपोषण आदि पहलुओं में सुधार गहराने की जरूरत है।

    इस पर चीनी राज्य परिषद द्वारा हाल ही में जारी परियोजना में स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि वर्ष 2020 तक चीन में बुनियादी तौर पर सुरक्षित, सुविधाजनक, कुशल और हरित आधुनिक व्यापक परिवहन व्यवस्था स्थापित होगी। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार कमेटी के बुनियादी उद्योग विभाग के उपाध्यक्ष चेंग चिए ने परिचय देते हुए कहा कि इस परियोजना में कमजोर मामलों पर जोर दिया गया। गरीबी उन्मूलन कार्य में परिवहन समर्थन की बड़ी भूमिका निभाई जाएगी। परियोजना के अनुसार भविष्य के चार वर्षों में रेलवे की कुल लंबाई 16 हजार किलोमीटर अधिक होगी और जिसकी 20 खरब चीनी य्वान की पूंजी लगाई जाएगी।

    परियोजना के अनुसार वर्ष 2020 तक चीन में 80 प्रतिशत वाले लाखों आबादी वाले शहरों में मध्यम गति और उच्च गति रेलवे से जोड़े जाएंगे। शहरों में मास ट्रांजिट की कुल लंबाई वर्ष 2015 की स्थिति से दोगनी होगी।

    (वनिता)

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040