येरूशलम की इस कृषि-आधारित मनोरंजन परियोजना की प्रभारी येल कुरलेन्दर ने कहा कि उन्होंने 5 साल पहले पेइचिंग में हूथोंग की यात्रा की। उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसलिए वापस लौटने के बाद उन्होंने येरूशलम में भी इसी तरह की पर्यटन परियोजना का आयोजन करने की योजना बनायी। उन्होंने रिटायर होने वाली महिलाओं को इकट्ठा करके अपनी पाक-कला एवं गाने-नाचने की कला का प्रदर्शन करने को कहा। इस तरह वे विभिन्न जातियों की पारंपरिक संस्कृतियों का प्रसार करने के साथ पारिवारिक आदमनी को भी बढ़ा सकती हैं। चार सालों से पहले येरूशलम सरकार और पर्यटन मंत्रालय ने इस परियोजना का आयोजन किया। विविधतापूर्ण मुफ्त प्रशिक्षण कक्षाएं दी गयीं और उन्हें विज्ञापन की वेबसाइट बनवायी गयी। हाल में करीब 60 महिलाएं इस परियोजना में हिस्सा ली है। येल कुरलेन्दर के अनुसार,"जब मैं चीन के हूथोंग की यात्रा कर रही थी, तब पेइचिंग के एक परिवार ने हमारा सत्कार किया। मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने सोचा कि येरूशलम में भी इसी तरह की परियोजना का आयोजन किया जा सकता है। तो हमने 3 कम्युनिटियों से यह काम शुरू किया। हर साल हम पर्यटन एजेंसी से पूछते हैं कि पर्यटकों को क्या चाहिए। जबकि इस परियोजना में शामिल करने वाली अधिकांश महिलाओं ने पहले बाहर काम नहीं किया था। अब हर महीने वे भी कुछ पैसे कमा सकती हैं। उनके लिए यह खास अनुभव है और उनके लिए अति महत्वपूर्ण है।"
येरूशलम में विविधतापूर्ण कृषि-आधारित मनोरंजन
2017-03-27 16:18:17 cri