यमन के अनेक यहूदी लोग अभी तक विशेष सांस्कृतिक परम्परा को बरकरार रखे हुए हैं। पर्यटक कृषि-आधारित मनोरंजन में यमन के परम्परागत स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं और शरीर पर मेहंदी से विविधतापूर्ण फूल के चित्र बना सकते हैं। और तो और परम्परागत संगीत और गीत सुनकर आप मानों अफ्रीका में प्रवेश करते हैं।"62 वर्षीय चेख्विलिन हाविलिओ पोलैंड से आये यहूदी प्रवासी हैं। बचपन से ही उन्हें चित्र बनाने का बहुत शौक है। वह मां-बाप के साथ यूरोप व दक्षिण अमेरिका के अनेक देश जा चुकी हैं, अंत में वे लोग इजराइल पहुंचे। इसलिए उनके चित्रों की स्टाइल व रंग शुरू में अंधेरी थीं, जिनसे उनके मन में असुरक्षा की भावना प्रतिबिंबत होती है। उन्हें पता नहीं कि उनकी जड़ कहां पर है। करीब 4 साल पहले उन्होंने येरूशलम में महिलाओं की कृषि-आधारित मनोरंजन परियोजना में भाग लिया और अपने चित्र वर्कशॉप में कला प्रेमियों का सत्कार किया। उन्होंने पर्यटकों को अपनी कहानी सुनायी और उनका मन धीरे-धीरे खुश होने लगा। उनके चित्रों की स्टाइल में भी परिवर्तन आये हैं और ज्यादा आशावान होने लगे। पर्यटकों के लिए चित्रकार से मिलकर उनके दिल की बातें सुनना भी एक अविस्मरणीय अनुभव है।""मुझे लगता है कि मैं न सिर्फ पर्यटकों को अपना चित्रों का प्रदर्शन करती हूं, बल्कि उन्हें मैं अपने जीवन की कहानी सुनाती हूं। मेरे लिए यह भी अच्छा अनुभव है। मैं भी अपने को और अच्छी तरह समझने लगी हूं। मेरा जीवन और अर्थवान बनने लगा है।"
येरूशलम में विविधतापूर्ण कृषि-आधारित मनोरंजन
2017-03-27 16:18:17 cri