Web  hindi.cri.cn
    19 चूहों का बोलबाला
    2017-03-14 19:57:06 cri

    होशियारी पर अंधा शिकारी 耍小聪明的猎人

    कहानी"होशियारी पर अंधा शिकारी"को चीनी भाषा में"शुआ श्याओ छोंग मिंग द ल्ये रन"(shuǎ xiǎo cōng míng de liè rén) कहा जाता है। इसमें"शुआ"क्रिया शब्द है और अर्थ है खेलना,"श्याओ"का अर्थ है छोटा,"छोंग मिंग"एक विशेषण शब्द है, जिसका अर्थ है स्मार्ट या बुद्धिमान। शब्द"द"का अर्थ का है, जबकि"ल्ये रन"का अर्थ है शिकारी। इस नीति कथा को हम संक्षिप्त में"होशियारी पर अंधा शिकारी"कहते हैं।

    कहते हैं कि हिरण पहाड़ी बिल्ली से डरता है, पहाड़ी बिल्ली बाघ से और बाघ भीमकाय भालू से।

    प्राचीन छु राज्य में एक शिकारी रहता था। जानवरों का शिकार करने में वह कुशल नहीं था, पर कभी कभार अपनी होशियारी का प्रदर्शन करता था। उसने बांस से सीटी बनाया और सीटी बजा-बजा कर विभिन्न किस्मों के जानवरों की आवाज की नकल करता था। शिकारी अकसर हिरण, बकरी और नीलगाय की आवाज की नकल कर इन जानवरों को धोखा देता था और उनका पास बुलाकर शिकार करता था।

    एक दिन, वह फिर तीर बाण और बारूद लिए पहाड़ पर गया। उसने सीटी पर हिरण की आवाज बजायी, लेकिन क्या जाने उसकी नकली आवाज सुनकर हिरण को खाना पसंद करने वाला पहाड़ी बिल्ली धोखे में आकर बाहर निकला।

    खुंख्वार पहाड़ी बिल्ली को देखकर शिकारी घबराया और उसने जल्दबाजी में बाघ की आवाज की नकल की। बाघ का हुंकार सुनने पर पहाड़ी बिल्ली जो भागा तो भाग गया, किन्तु उसकी जगह एक भूखा बाघ आ धमका। शिकारी और अधिक डर गया। उसने तुरंत भीमकाय भालू की आवाज की नकल कर सीटी बजायी। बाघ भी घबरा कर भाग गया। शिकारी ने अभी राहत की सांस ली थी कि अचानक आवाज़ सुनकर एक खूंख्वार भीमकाय भालू निकल आया। अपनी होशियारी पर घमंड शिकारी के पास अब कोई चारा नहीं रहा, क्यों कि भीमकाय भालू को डराने वाले किसी दूसरे जानवर की आवाज़ की नकल वह नहीं जानता था। भीमकाय भालू को देखकर उसका होश उड़ गया और वहीं पर ढेर हो गया। तभी भालू उसपर टूट कर उसे फाड़ कर दिया।

    यह नीति कथा थोड़ी डरावट वाली है, पर उस का हिदायत स्पष्ट और शिक्षाप्रद है। किसी काम करने के लिए असली कार्य क्षमता की आवश्यकता है। छोटी मोटी चाल या होशियारी के सहारे कभी न कभी सफलता पा सकती है, पर स्थाई रूप से कामयाब नहीं हो सकता और एक न एक दिन अपनी चाल में भी फंस सकता है।


    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040