Web  hindi.cri.cn
    चीनी वृद्ध दंपति ने 5 सालों में विश्व का सेल्फ पर्यटन किया
    2017-02-27 08:56:02 cri

    क्या यह दंपति बहुत धनी हैं? जी नहीं। छ्येई पाओलिन ने गर्व से कहा कि इधर के सालों में हर साल वे करीब 40 या 50 हजार चीनी युआन खर्च करके यात्रा करते थे। अब तक उन्होंने कुल मिलाकर 3 लाख चीनी युआन खर्च किए। यात्रा में वे बहुत किफायती हैं। किफायती की बात की चर्चा में दंपति ने कहा कि आम तौर पर वे छोटे रेसतरां में रहते थे, जिसका दैनिक खर्च बीसों युआन से एक सौ युआन तक होता था। जब वे एक पसंदीदा शहर पहुंचते, तो वे स्थानीय नागरिकों के मकान को किराये पर लेकर एक शहर में कई महीनों के लिए रहते थे। दिन में सार्वजनिक बसों से बाहर जाकर यात्रा करते थे और रात को स्थानीय नागरिकों के मकान में वापस लौटते थे। उनके पास एक बिजली पानी पॉट और बिजली का बर्तन हैं। वे बाजार जाकर सब्जियां व मांस खरीदते थे और खुद खाना पकाते थे। इससे हरेक दिन का खर्च बहुत ज्यादा नहीं था।

    छ्येई पाओलिन ने पत्रकार से कहा कि उनके बैग में पर्यटन के लिए नक्शा, कैमरा, कपड़े, स्लीपिंग बैग, टॉर्च और दवा के अलावा बिजली पानी पॉट, नमक, मसाला सॉस आदि दैनिक जरूरत की चीज़ें भी होती हैं।

    नया साल शुरू होने पर यह दंपति विश्व का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। आजकल वे घर में कुछ तैयारी कार्य कर रहे हैं, ताकि आधे वर्ष के बाद रवाना हो सकें। छ्येई पाओलिन ने कहा कि उन्होंने शारीरिक टेस्ट किया। स्वास्थ्य जांच से पता चलाया गया कि उनका हृद्य 50 के साल वाले आदमी की तरह बलवान है। लेकिन विदेश यात्रा के बारे में दंपति के बीच मतभेद होते हैं। पत्नी फ़ू चुंगक्वेई ने कहा कि वे विदेश की यात्रा नहीं करना चाहती, क्योंकि वे विदेशी भाषा नहीं समझती हैं। यदि वे दोनों विदेश जाते, तो रास्ते भी पता नहीं होंगे। लेकिन छ्येई पाओलिन की नजर में भाषा की समस्या बड़ी समस्या नहीं है। हालांकि वे दोनों विदेशी भाषा नहीं जानते, फिर भी नेपाल, थाईलैंड व कंबोडिया की यात्रा कर चुके हैं। इसलिए अन्य देशों का दौरा करने के लिए भी कोई समस्या नहीं होगी।

       अब छ्येई पाओलिन तैयारी कार्य करने के साथ पत्नी को भी समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन छ्येई को पूरी उम्मीद है कि उनकी पत्नी ज़रूर विदेशी यात्रा से सहमत करेंगी। वे विश्व का दौरा करने की बड़ी प्रतीक्षा में हैं।


    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040