Web  hindi.cri.cn
    06 छांग यांग के तीरंदाजी का रहस्य
    2016-12-12 16:08:51 cri

    छांग यांग के तीरंदाजी का रहस्य 常羊学箭

    "छांग यांग के तीरंदाजी का रहस्य"नीति कथा को चीनी भाषा में"छांग यांग श्वे च्यान"(cháng yang xué jiàn) कहा जाता है। इसमें"छांग यांग"तो व्यक्ति का नाम है, जबकि"श्वे"का अर्थ है सीखना और"च्यान"का अर्थ है"तीरंदाज़"।

    प्राचीन काल में छांग यांग नाम का एक युवा अपने गुरु थु लुंग से तीरंदाजी सीखना चाहता था।

    थु लुंग ने छांग यांग से पूछा:"तुम तीरंदाजी का रहस्य जानते हो?"

    तो छांग यांग ने जवाब में कहा:"आप के निर्देशन के लिए तैयार हूं।"

    गुरू जी ने उसे तीरंदाजी का रहस्य बताने की जगह एक कथा सुनाई--- एक बार, छु राजवंश का राजा युन्न मङ मैदान में शिकारी के लिए निकले, उसके सिपाहियों ने शाही बाड़ों में पालित सभी जानवरों को बाहर छोड़ा, ताकि राजा आसानी से उनका शिकार कर सके। क्षणों में ही आकाश में बेशुमार पक्षी और घास मैदान में हजारों जानवर उड़ते भागते नजर आए। कभी हिरण राजा के आगे भाग रहे थे, तो कभी बारंगी राजा के अश्व के पास से दौड़ते गुजर रहे, उनका पीछा करते हुए राजा कभी हिरण को निशाना साध रहे थे, तो कभी बारंगी को। वह अभी तीर दागना चाह रहे थे कि फिर ऊपर से राजहंस उड़ते पास से गुजरती दिखाई पड़ी, तो फिर राजा को राजहंस को मार गिराने का मन आया। इसी तरह हिचकते, निशाना बदलते काफी समय बीता, फिर भी राजा के हाथ से एक भी तीर नहीं छूट पाया। असल में राजा नहीं समझता था कि आखिरकार किस जानवर का शिकार करना ठीक होगा। तभी यांग सु नाम के एक मंत्री ने राजा से कहा:"मैं भी तीरंदाजी का शौकिन हूं, जब मैं तीरंदाजी के लिए तैयार हो गया, तो सौ कदम दूर आगे पेड़ का एक पत्ता रखा जाता है। उसपर मेरा निशाना कभी चूक नहीं हुआ है। दस बार निशाना बने,दस ही बार साध होते हैं। अगर एक साथ दस पत्ते रखे गए, तो अकसर निशाना चूक होता है।"......

    गुरु की बात छांग यांग को समझ में आई, उसे तीरंदाजी का अभ्यास करने में हमेशा एकाग्र मन लगता रहा।

    "छांग यांग के तीरंदाजी का रहस्य"यानी"छांग यांग श्वे च्यान"(cháng yang xué jiàn) नाम की नीति कथा हमें बताती है कि किस भी प्रकार का काम करने के समय एकाग्रता और लग्नता की बड़ी आवश्यकता होती है। हिचकने और समय समय लक्ष्य बदलने से काम कभी नहीं बन सकता।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040