Web  hindi.cri.cn
    20161205 ताई ची मुक्केबाज़ी से जुड़ा व्यापार करने वाली लड़की छन च्या
    2016-12-06 16:13:44 cri

    चीनी लड़की छन च्या देखने में पतली, शांत और शर्मीली लगती हैं। जब आप उनसे मिलते हैं, तब नहीं सोच पाते कि वह एक युवा मार्शल आर्ट कलाकार हैं और छन स्टाइल ताई ची मुक्केबाज़ी की 20वीं वारिस हैं। ताई ची चीन की परंपरागत मुक्केबाज़ी है, जो राष्ट्रीय गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत भी है। लड़की छन च्या ने चीनी शैली वाला जीवन तरीका फैलाने के लिए शांगहाई में तीन ताई ची मुक्केबाज़ी केन्द्र खोले और ताई ची मुक्केबाज़ी की संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

    वर्ष 2006 में पेइचिंग डाक और दूरसंचार विश्वविद्यालय में सूचना इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छन च्या क्रमशः दो इंटरनेट कंपनियों में शामिल हुईं। उस समय इंटरनेट उद्योग तेज़ी से विकसित हुआ था, मौके और चुनौतियां दोनों मौजूद थे। छन च्या ने व्यस्तता और चुनौती भरे काम में बड़ा आनंद उठाया। इसके साथ साथ उनके बहुत से सहकर्मी काम और जीवन में दबाव की वजह से स्वास्थ्य की खराब स्थिति में फंस गए, पर छन च्या हमेशा बेहतर स्थिति में हैं, क्योंकि ताई ची और मार्शल आर्ट यानी वुशु करने से उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहा।

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040