Web  hindi.cri.cn
    नोबेल पुरस्कार के आविष्कारों का हमारे दैनिक जीवन से घनिष्ट संबंध है
    2016-10-25 19:25:05 cri

     डीडीटी कीटनाशक  

    कृषि भूमि में कीटों की संख्या के बढ़ने से फसल पर असर पड़ता है, साथ ही मलेरिया और टाइफाइड जैसे रोग भी फैलते हैं। स्विस वैज्ञानिक मिलर ने कीटों को मारने वाले डीडीटी पाउडर का आविष्कार किया था। 1948 में मिलर ने डीडीटी के आविष्कार से नोबेल फिजियोलॉजी या चिकित्सा में पुरस्कार जीता था। लेकिन 70 के दशक के बाद डीडीटी के इस्तेमाल पर धीरे धीरे विश्व भर के विभिन्न देशों द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।

    हालांकि बाद में यह साबित किया गया कि डीडीटी मनुष्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है, फिर भी डीडीटी ने कुछ समय के लिए हमारे लिये कीटों के बिना दुनिया की रचना की थी। अभी तक डीडीटी की जगह किसी भी रसायन का आविष्कार नहीं किया गया है, जो अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए सुरक्षित हो।

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040