Web  hindi.cri.cn
    अफ़्रीका में सहायता देने वाली डॉक्टर क्वो लुफिंग
    2016-09-14 12:24:41 cri

    क्वो लुफिंग चीन के च्यांगशी प्रांत के शिनयू शहर के महिला व बाल स्वास्थ्य केंद्र से हैं। नवंबर 2014 में क्वो लुफिंग ने ट्यूनीशिया की मदद देने वाले 21वें बैच के चिकित्सा दल के अन्य सदस्यों के साथ छह महीने तक फ़्रांसीसी भाषा सीखी। इस के बाद वे मध्य ट्यूनीशिया के सीदी बौज़िद अस्पताल गयी। 25 जनवरी 2016 को वे छुट्टी लेकर चीन वापस लौटी। इस दौरान उन्होंने ट्यूनीशिया के स्थानीय अस्पताल में लगातार 15 महीनों तक काम किया।

    हालांकि अब क्वो लुफिंग चीन के अस्पताल में एक मरीज़ के तौर पर भर्ती हैं। लेकिन वे लगातार ट्यूनीशिया में की गयी सर्जरी के बारे में डायरी बना रही हैं। संवाददाता ने उनकी डायरी में देखा कि 15 मार्च 2015 की सुबह चार बजे एक आपात सर्जरी हुई। एक गर्भवती महिला को अचानक गर्भाशय का बारी बारी संकुचन हुआ। भ्रूण की हृदय गति 80 प्रति मिनट थी। शुरुआती जांच में पता चला कि वह एक्यूट भ्रूण संकट सिंड्रोम है। यानी भ्रूण के गर्भाशय में मरने की संभावना थी। गर्भवती महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के बाद भ्रूण बाहर निकालने में सिर्फ तीन मिनट का समय चाहिए था। इसकी चर्चा में क्वो लुफिंग ने कहा ,यह एक विशेष मामला था। कुछ ही मिनटों में एक नवजात को बचा लिया गया। मुझे बहुत खुशी हुई। एक डॉक्टर के रुप में यह मेरा कर्तव्य है। ऐसा आपरेशन चीन में बहुत साधारण है, इसमें कोई विशेष बात नहीं है।

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040