अफ़्रीका में सहायता देने वाली डॉक्टर क्वो लुफिंग
2016-09-14 12:24:41 cri
इस लेख में हम अफ़्रीका में सहायता देने वाली चीनी डॉक्टर क्वो लुफिंग की कहानी आप लोगों को बताएंगे।
"आपरेशन होने के बाद मैं ट्यूनीशिया वापस लौटूंगी। क्योंकि मैंने वहां के साथी से वादा किया है। और वहां की कई गर्भवती महिलाओं ने भी मुझ से अपने बच्चे को जन्म देने या सीजेरियन कराने का आग्रह किया। वे सभी विदेशी हैं।"डॉक्टर क्वो लुफिंग ने यह बात कही।
क्वो लुफिंग एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं, यह काम करते हुए उन्हें 20 साल से अधिक हो चुके हैं। वह ट्यूनीशिया की मदद करने वाले 21वें बैच के चिकित्सा दल की एक सदस्य भी हैं। जब संवाददाता क्वो से मिले, तो च्यांगशी प्रांत के नानछांग शहर के नंबर 3 जन अस्पताल में उनका कैंसर संबंधी आपरेशन के बाद उपचार चल रहा था। ऐसी स्थिति में भी क्वो लुफिंग ट्यूनीशिया की गर्भवती महिलाओं के साथ किये गये वादे को याद करती हैं।